धनतेरस पर हुआ 85 करोड़ का कारोबार!
बाराबंकी : धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व सोमवार से शुरू हो गया। पहले दिन धनतेरस प
बाराबंकी : धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव पर्व सोमवार से शुरू हो गया। पहले
दिन धनतेरस पर करीब 85 करोड़ का कारोबार हुआ। बर्तन, सराफा, दोपहिया वाहनों, इलेक्ट्रानिक उपकरणों का बाजार देर रात तक गुलजार रहा। महंगाई के बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की।
तीन करोड़ के बिके बर्तन: बर्तन बाजार में सुबह से लेकर रात तक लोगों ने जमकर खरीदारी की। जरूरत के
हिसाब से लोगों ने बर्तन खरीदें। करीब तीन करोड़ के बर्तन बिके। बर्तन व्यवसायी सुभाष गुप्ता व योगेश गुप्ता का कहना है कि पहले एक समय बर्तनों की काफी खरीद धनतेरस पर्व पर होती थी, लेकिन अब महंगाई न मंदी ला दिया है। फिर भी आज का दिन सुकून वाला रहा है। छह करोड़ से अधिक के बिके आभूषण : महंगाई के बाद भी सराफा बाजार जिले में गुलजार रहा। करीब छह करोड़ से अधिक के सोने चांदी के आभूषण बिके। सराफा कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सोनी ने बताया कि पिछली
बार की अपेक्षाकृत इस बार कम बिक्री हुई हैं। सराफा व्यापारी संदीप गुप्ता ¨पकी व आशीष सोनी ने बताया कि चांदी का सिक्का 725 रुपये में बिका।
साढ़े तीन हजार बाइक बिकीं : शुभ धनतेरस के मौके पर बाइक के शोरूम गुलजार रहे। करीब साढ़े तीन हजार बाइकें एक दिन में दनादन बिक गई। 50 से अधिक कारें व ट्रैक्टर भी बिके। लाखों का मिला रजिस्ट्री शुल्क : तहसील नवाबगंज में रियल स्टेट में 73 लाख का स्टॉप शुल्क व 13 लाख रजिस्ट्री शुल्क प्राप्त हुआ। 113 रजिस्ट्री नवाबगंज में हुई।
खूब बिके इलेक्ट्रानिक उपकरण : जिले भर में लगभग चार करोड़ के इलेक्ट्रानिक उपकरण बिके। वा¨शग मशीन, एलईडी, होम थिएटर, मोबाइल फोन, फर्नीचर, अलमारियां भी खूब बिकी। अनुमानित 50 लाख के तो मोबाइल फोन ही बिक गए।