ग्रामीण अंचल में गुलजार रहे बाजार
बाराबंकी: धनतेरस पर ग्रामीण अंचल के बाजार गुलजार रहे। देर रात तक बर्तन से लेकर इलेक्ट्र
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 11:26 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 11:26 PM (IST)
बाराबंकी: धनतेरस पर ग्रामीण अंचल के बाजार गुलजार रहे। देर रात तक बर्तन से लेकर इलेक्ट्रानिक उपकरण लोगों ने खरीदे।
हैदरगढ़: राष्ट्रीय राजमार्ग सहित बस स्टेशन, बछरावां चौराहा, सुबेहा तिराहा, दशहराबाग आदि स्थानों पर लक्ष्मी-गणेश, दिया, खील, खिलौना, मिठाई, पटाखा, बिजली के रंग-बिरंगी झालरों की दुकानें सज गई। खरीद करने वालों की चहल-पहल देखी गई। नगर के बर्तन बाजार में बर्तन खरीदने वालों की भीड़ रही। महंगाई के बावजूद शगुन के लिए लोगों ने देर रात तक बर्तन की खरीदारी की। रामसनेहीघाट, सूरतगंज, ¨नदूरा, सिद्धौर, नई सड़क, फतेहपुर आदि जगहों पर देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें