Move to Jagran APP

'भाजपा सरकार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं विकास की योजनाएं'

प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर सांसद ने गिनाईं उपलब्धियां

By JagranEdited By: Published: Mon, 20 Sep 2021 01:09 AM (IST)Updated: Mon, 20 Sep 2021 01:09 AM (IST)
'भाजपा सरकार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं विकास की योजनाएं'
'भाजपा सरकार में अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहीं विकास की योजनाएं'

बाराबंकी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में सरकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया है। सभी वर्गों का बिना भेदभाव के विकास कराकर उनका विश्वास हासिल किया है। यह बातें सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने डीआरडीए सभागार में रविवार को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहीं।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 2011 की आर्थिक गणना के सर्वे में छूटे 67 हजार आवास विहीनों की सूची तैयार कराई। उनमें से 41 हजार लोगों को आवास दिए जा चुके हैं। जो बाकी रह गए हैं उनको भी वर्ष 2022 के अंत तक आवास मुहैया कराया जाएगा। सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए बताया कि कोविड महामारी के दौरान अभियान चलाकर मनरेगा के तहत 16 हजार प्रवासी मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया गया। 5400 व्यक्तिगत लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। गो आश्रय स्थल, रोड भूमि समतलीकरण आदि कार्य कराया गया। महिला मेट की अनिवार्यता कार्यस्थल पर की गई। महिला सशक्तीकरण एवं महिला स्वावलंबन के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिले में 13138 महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया, जिससे करीब 1.57 लाख महिलाएं जुड़ी हैं। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना में 480448 व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया। जिले की समस्त 1161 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ घोषित किए जाने के साथ 1072 सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराते हुए स्वच्छ भारत का सपना पूरा किया गया। कोविड 19 से बचाव के लिए अभियान चलाकर कुल 13 लाख लोगों का टीकाकरण कराया गया। जिला चिकित्साल, महिला चिकित्सालय, संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहपुर, देवा में आक्सीजन प्लांट लगाया गया। साथ ही पीकू के पांच सेंटर स्थापित कर 80 बेड की व्यवस्था की गई। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, जल जीवन मिशन, वन नेशन राशन कार्ड व्यवस्था के तहत लोगों को लाभान्वित किया गया। प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि योगी सरकार ने अपनी उपलब्धियों से जनता का विश्वास हासिल किया है। इसी के बदौलत भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी। जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, डीएम आदर्श सिंह, एडीएम संदीप गुप्ता मौजूद रहे। शक्ति केंद्र खसपरिया के बूथ संख्या 216 संदौली पर भी जिला प्रभारी ने उपलब्धियां गिनाईं। भाजपा जिलाध्यक्ष के अलावा जिला महामंत्री संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, डा. अवधेश वर्मा, संजीव कुमार वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, भानु यादव मौजूद रहे। स्वच्छता मिशन के संयोजक नंदलाल सिंह ने मलूकपुर में ग्रामीणों को प्रदेश सरकार की साढ़े चार साल की उपलब्धियां बताईं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.