रामनगर के बहुरे दिन, होगा चहुंमुखी विकास
रामनगर (बाराबंकी) : पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में 126 साल पुरानी नगर प
रामनगर (बाराबंकी) : पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में 126 साल पुरानी नगर पंचायत रामनगर का चयन होने से समग्र विकास की उम्मीद नागरिकों में जगी है। मौजूदा समय बिजली, पानी, सीवर लाइन, सड़क व नाली निर्माण आदि समस्याओं यहां के नागरिक जूझ रहे हैं।
क्षेत्रीय विधायक शरद अवस्थी के प्रयासों को सराहा जा रहा है। रामनगर कस्बा धमेंडी राज्य के राजा का गृह नगर है। वर्ष 1892 में टाऊन एरिया बनाया गया। मौजूदा समय 11 वार्डों में बंटी नगर पंचायत की आबादी 14255 है। जर्जर हो गईं गलियां : नगर पंचायत के विभिन्न मुहल्लों की गलियां जर्जर हो गई हैं जिनकी मरम्मत के साथ ही मार्ग प्रकाश व्यवस्था की भी जरूरत है। रानी मार्ग, प्रज्ञा स्कूल मार्ग, थाने के सामने से पक्के तालाब होते हुए महादेवा जाने वाली सड़क, अशोक कुमार उपाध्याय के मकान के पास जाने वाले सआदतगंज व तहसील को जाने वाली सड़क के गड्ढे परेशानी का सबब बन हुए है। गोहनवां तालाब से दक्षिण कटरा तक गलियों में इंटर लॉ¨कग की जरूरत है। नगर पंचायत कार्यालय से सहादतगंज मार्ग तक बने नाले ढाल दक्षिण की ओर करने से पानी निकासी की समस्या दूर होगी।
सीवर लाइन भी नहीं हैं। 21 साल पुरानी बानी पानी की टंकी नागरिकों की प्यास नहीं बुझा पा रही। पुरानी लाइप लाइनें जर्जर हो रही हैं। विधायक शरद कुमार अवस्थी का कहना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मांग को स्वीकार कर पंडित दीन दयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत का दर्जा दिया है। इससे समग्र विकास होगा। नगर पंचायत अध्यक्ष बद्री विशाल त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री व विधायक के प्रति आभार जताया है। अधिशासी अधिकारी देव कुमार ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य कराए जाएंगे।