Move to Jagran APP

7100 दीयों से जगमग हो उठा नागेश्वरनाथ सरोवर

संवादसूत्र बाराबंकी शहर में मंगलवार को देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ सरोवर पर 7100 दीये जलाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। भजनों की भी प्रस्तुति की गई। आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी के तत्वावधान में मनाई गई देव दीपावली के मौके पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र से काफी लोग दीपक जलाने सरोवर पर पहुंचे। देर शाम भजन गायक कुलतार सिंह व शालू श्रीवास्तव ने अपने भजनों से समां बांध दिया। संवादसूत्र बाराबंकी शहर में मंगलवार को देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ सरोवर पर 7100 दीये जलाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। भजनों की भी प्रस्तुति की गई। आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी के तत्वावधान में मनाई गई देव दीपावली के मौके पर शहर व ग्रामीण क्षेत्र से काफी लोग दीपक जलाने सरोवर पर पहुंचे। देर शाम भजन गायक कुलतार सिंह व शालू श्रीवास्तव ने अपने भजनों से समां बांध दिया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 12:06 AM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 12:06 AM (IST)
7100 दीयों से जगमग हो उठा नागेश्वरनाथ सरोवर
7100 दीयों से जगमग हो उठा नागेश्वरनाथ सरोवर

बाराबंकी : शहर में मंगलवार को देव दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ सरोवर पर 7100 दीये जलाए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। भजनों की भी प्रस्तुति की गई।

loksabha election banner

आदर्श व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता बब्बी के संयोजन में किए गए आयोजन में काफी संख्या लोगों ने दीये जलाए। देर शाम भजन गायक कुलतार सिंह व शालू श्रीवास्तव ने भजनों से प्रस्तुति दी। कलाकार रजत ने नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति किया। आकांक्षा जायसवाल और उनके साथियों की ओर से गणेश वंदना पर ग्रुप डांस ने लोगों का मन मोह लिया। टीआरसी कॉलेज में छात्राओं ने आकर्षक रंगोली सजाई। पूर्व मंत्री अरविद कुमार सिंह गोप भी दीपक जलाने पहुंचे। डॉ. सुजीत चतुर्वेदी, डॉ. आलोक जायसवाल, डॉ. कुलदीप सिंह, रामगोपाल रावत, मनोज जायसवाल, सर्वेश निगम, राजेश चौबे, महेश जायसवाल, संजय निगम, मोहित सैनी, ओसामा अंसारी, मो. सलमान, रईस अंसारी, वसीम राइन, ताज बाबा राईन आदि मौजूद रहे। रामसनेहीघाट क्षेत्र के काली मंदिर पर देव दीपावली श्रद्धालुओं की ओर से धूमधाम से मनाई गई। श्री शक्तिधाम महादेव तालाब फतेहपुर में तृतीय देव दीपावली पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। गंगा मैया की आरती हुई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.