स्कूलों में मनाया गया दीपावली उत्सव
बाराबंकी: जिले में सोमवार को विभिन्न स्कूलों में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छा˜
बाराबंकी: जिले में सोमवार को विभिन्न स्कूलों में दीपावली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। छात्र, छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।
महारानी प्ले एकेडमी में रंगीली व दीपक का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ संरक्षक रामकिशोर शुक्ला ने किया। यहा रवि शुक्ला ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा। ¨कग जार्ज इंटर कॉलेज कमरिया बाग में दीपावली का पर्व मनाया गया। दीया मे¨कग, कैंडल डेकोरेशन, रंगोली प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य रूमा तिवारी ने बच्चों की कला को सराहा। रॉयल ब्लू पब्लिक स्कूल में छात्र, छात्राओं के मध्य रंगोली, कलश सज्जा, दीपक सज्ज, एवं वंदनवार आदि में छात्रों ने प्रतिभाग किया। यहां राजकुमार श्रीवास्तव, नीलमणि श्रीवास्तव, मणि ठाकुर व सुमन शर्मा आदि ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। सागर नर्चर इंटरनेशनल स्कूल में प्रबंधक मानस झुनझुवाला व प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्रा ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। रामसेवक यादव इंटर कॉलेज बड़ेल पूजा थाल, साज सज्जा प्रतियोगिता के अलावा कई अन्य प्रतियोगिताएं हुईं।