निदेशक ने देखी केवीके की खेती
-केंद्र पर मत्स्य पालन कुक्कुट पालन और होती है खेती
बाराबंकी : आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज (अयोध्या) के निदेशक प्रसार डॉ. एपी राव ने हैदरगढ़ स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। यहां पर कृषि वैज्ञानिकों से खेती और मत्स्य पालन, कुक्कुट पालन की जानकारी ली।
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि प्रक्षेत्र के छह हेक्टेयर क्षेत्रफल में पैडी ड्रम सीडर द्वारा एक लाइन से बीज उत्पादन के लिए यहां पर बोई गई धान की विभिन्न प्रजातियों का गहन अवलोकन किया। यहां पर मौजूद केवीके प्रभारी एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. शैलेश कुमार सिंह से उत्पादन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पूरे परिसर का निरीक्षण किया। बागवानी निरीक्षण के दौरान दशहरी आम का पौध रोपित किया। निरीक्षण दौरान मत्स्य वैज्ञानिक डॉ. सुरेंद्र सिंह, फार्म इंचार्ज डॉ. भानु प्रताप सिंह, स्मिता पांडे आदि मौजूद रहे।