Move to Jagran APP

अब धान क्रय खरीदने के लिए बनाए गए 45 क्रय केंद्र

संवादसूत्र बाराबंकी समर्थन मूल्य पर अब जिले में 45 क्रय केंद्रों पर धान खरीदा जाएगा। पहले 36 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए थे लेकिन 21 सितंबर को दैनिक जागरण में 4.66 लाख किसानों का 36 क्रय केंद्रों में कैसे बिकेगा धान शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नौ और क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इससे किसानों को अपना धान बेचने में सहूलियत होगी।

By JagranEdited By: Published: Wed, 09 Oct 2019 11:51 PM (IST)Updated: Thu, 10 Oct 2019 06:21 AM (IST)
अब धान क्रय खरीदने के लिए बनाए गए 45 क्रय केंद्र
अब धान क्रय खरीदने के लिए बनाए गए 45 क्रय केंद्र

बाराबंकी : समर्थन मूल्य पर अब जिले में 45 क्रय केंद्रों पर धान खरीदा जाएगा। पहले 36 क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए थे लेकिन 21 सितंबर को दैनिक जागरण में '4.66 लाख किसानों का 36 क्रय केंद्रों में कैसे बिकेगा धान' शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद नौ और क्रय केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं। इससे किसानों को अपना धान बेचने में सहूलियत होगी।

loksabha election banner

एक नवंबर से जिले में समर्थन मूल्य 1815 रुपये प्रति क्विटल की दर से धान खरीद होगी। इस बार धान खरीद का लक्ष्य 109100 मीट्रिक टन निर्धारित किया गया है। पिछले साल भी इतना ही लक्ष्य था। लक्ष्य के सापेक्ष 122215 मीट्रिक टन धान खरीदा गया था।

इन स्थानों पर होगी धान खरीद : खाद्य विभाग के 15 क्रय केंद्र नवीन मंडी, हरख, सफदरगंज मंडी, देवा, फतेहपुर, कुर्सी, बुढ़वल, सूरतगंज, सिरौलीगौसपुर, टिकैतनगर, भिटरिया, दरियाबाद, हैदरगढ़ जमीन हुसेनाबाद, सिद्धौर भिटौरा लखन, पीसीएफ के 18 क्रय केंद्र साधन सहकारी समिति मुबारकपुर, ज्योली, रौहारा, कैथी सरैया, जगईपुर, शेखपुर अलीपुर, सुढि़यामऊ, जुलेहटी मुहल्ला, कस्बा इचौली, अरुवा, बनीकोडर, रामपुर, मोहम्मदपुर उपाध्याय, गड़रियनपुरवा, मथुरानगर, हैदरगढ़, उस्मानपुर, शेखपुर दामोदर, यूपी एग्रो का एक क्रय केंद्र नवीन मंडी में उत्तर प्रदेश कर्मचारी कल्याण निगम के तीन केंद्र, नवीन मंडी सिसौना व सैदनपुर, यूपीएसएस के छह केंद्र बड़ागांव, इंधौलिया, नंदउऊपारा, मीरापुर, करौंधिया, पूरे मिश्र, भारतीय खाद्य निगम के दो क्रय केंद्र सफदरगंज मंडी व नवीन मंडी में संचालित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.