चार पुलिस कर्मी सहित 47 मिले कोरोना पॉजिटिव
तीन बंदीरक्षक भी रेंडम जांच में मिले कोरोना पॉजिटिव
बाराबंकी : जिले में 47 व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव गुरुवार को मिले हैं। वहीं एल-वन के चंद्रा अस्पताल में भर्ती 27 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में अब 205 सक्रिय केस हो गए हैं। जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं उनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच की जा रही है।
हरख ब्लॉक के नैमापुर गांव में एक महिला व एक पुरुष पॉजिटिव पाए गए हैं। यह दोनों व्यक्ति क्रमश: मुंबई व दिल्ली से लौटे थे जिला कारागार में तीन बंदीरक्षक भी रेंडम हुई जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एसपी कार्यालय, पुलिस लाइन में तैनात चार पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव रेंडम जांच में मिले हैं। इसमें से एक व्यक्ति एलआइयू में तैनात हैं। बाकी 35 व्यक्ति पुलिस वालों के परिवारजन हैं। सिरौलीगौसपुर में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिला है। यह पंजाब से कुछ दिन पूर्व आया था। शहर के आवास विकास कॉलोनी में एक व्यक्ति जो पूर्व में व्यक्ति पॉजिटिव आया था। उसके संपर्क में आना वाला एक व्यक्ति पॉजिटिव गुरुवार को जांच में मिला है। आवास विकास का एक व्यक्ति पॉजिटिव जांच में पाया गया है। देवा क्षेत्र में 83 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। सहायक नोडल अधिकारी डॉ. राधेश्याम गौड़ ने बताया कि इनमें 36 लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क वाले है। जबकि, 47 अन्य रेंडम व प्रवासी श्रमिक हैं।