Move to Jagran APP

ठंड बढ़ी, अलाव पड़े ठंडे, यातायात प्रभावित

- 8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, सियालदहा एक्सप्रेस हुई कैंसिल संवादसूत्र, बाराबंकी : बाि

By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Jan 2018 08:57 PM (IST)Updated: Thu, 25 Jan 2018 09:54 PM (IST)
ठंड बढ़ी, अलाव पड़े ठंडे, यातायात प्रभावित
ठंड बढ़ी, अलाव पड़े ठंडे, यातायात प्रभावित

- 8 डिग्री सेल्सियस रहा न्यूनतम तापमान, सियालदहा एक्सप्रेस हुई कैंसिल

loksabha election banner

संवादसूत्र, बाराबंकी : बारिश के बाद बिगड़े मौसम के मिजाज से ठंड फिर लौट आई है। तेज हवा ठंड में इजाफा कर रही है। बारिश और हवा से बढ़ी ठंड ने कपकपी पैदा कर दी है, लेकिन लौटी ठंड ने बचाव के दावों की पोल खोल कर रख दी है। जहां अलाव जलवाने के सरकारी तंत्र दावे कर रहा है, वहां पर अलाव के लिए गीली लकड़ियां डाली जा रही हैं। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा। सुबह कोहरे के चलते सड़क व रेल यातायात भी खासा प्रभावित रहा।

कोहरे के चलते 3151 सियालदहा एक्सप्रेस निरस्त बताई गई। सुबह 9 बजकर 15 मिनट ट्रेन आने का समय निर्धारित है। वहीं अन्य ट्रेनें एक से दो घंटा तक विलंबित रही। सड़क यातायात भी खासा प्रभावित रहा। लाइट जलाकर चार पहिया व दो पहिया वाहन चालक चलाते नजर आए।

ग्रामीण अंचल में दिक्कतें: दरियाबाद :इधर कुछ दिन धूप निकलने से ठंड से राहत मिली थी। लेकिन दो दिन पहले हुई बारिश ने ठंड बढ़ाई। गुरुवार की भोर से तेज हवा ने और इजाफा ठंड में कर दिया। बदली के साथ तेज हवा ने कपकपी पैदा कर दी। दोपहर बाद धूप निकली तब जाकर लोगों ने राहत महसूस की। वहीं सरकारी अलाव में लकड़ी कहीं गायब थी , तो कहीं पर लोग खुद लकड़ी का इंतजाम करते दिखे। मथुरानगर के अलाव में भूसी व लकड़ी की व्यवस्था लोगों ने खुद की। वहीं अस्पताल, रेलवे स्टेशन आदि जगहों पर अलाव नदारद दिखे। सतरिख: नगर पंचायत सतरिख के मुख्य चौराहा, थाना चौराहा, भारागंज पुलिया, आदि स्थानों पर अलाव ठंडे पड़ गए हैं। सूरतगंज: ठंड के चलते निर्बल वर्ग के लोग परेशान है। तहसील प्रशासन रामनगर व फतेहपुर की ओर से अलाव का इंतजाम नहीं करवाया जा सका है। गिनी चुनी जगहों पर अलाव जलाकर खानापूर्ति की जा रही है। वहीं गन्ना केंद्रों पर भी अलाव नहीं जलवाए जा रहे हैं। ऐसे में यहां तौल कराने आने वाले किसान परेशान हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.