Move to Jagran APP

छत्तीसगढ़ के सीएम बढ़ाएंगे कांग्रेसियों का उत्साह

कार्यक्रम की तैयारी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया व उनके पुत्र तनुज पुनिया सहित अन्य कांग्रेसी जुटे हुए हैं। अधिकाधिक भीड़ एकत्र कर पुनिया इस कार्यक्रम के जरिए लोकसभा चुनाव का आगाज करने की मंशा रखे हैं। पुनिया छत्तीसगढ़ के चुनाव में वहां के प्रभारी थे। ऐसे में बघेल की ताजपोशी कराने के बाद उनको अपने जिले में लाकर राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं। पुनिया के इस कार्यक्रम पर सत्ता दल के नेताओं की भी निगाहें टिकी हुई हैं। क्योंकि डॉ. पुनिया अपने पुत्र तनुज पुनिया की लोकसभा चुनाव में दावेदारी पक्की मानकर चल रहे हैं। शुक्रवार को देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, प्रवक्ता सरजू शर्मा, विजयपाल गौतम, इरफान आदि डटे रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Feb 2019 12:11 AM (IST)Updated: Sat, 02 Feb 2019 12:11 AM (IST)
छत्तीसगढ़ के सीएम बढ़ाएंगे कांग्रेसियों का उत्साह
छत्तीसगढ़ के सीएम बढ़ाएंगे कांग्रेसियों का उत्साह

बाराबंकी: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो फरवरी को तीन बजे नगर के जीआइसी आडीटोरियम में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर सहित प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी शामिल होंगे।

loksabha election banner

कार्यक्रम की तैयारी में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया व उनके पुत्र तनुज पुनिया सहित अन्य कांग्रेसी जुटे हुए हैं। अधिकाधिक भीड़ एकत्र कर पुनिया इस कार्यक्रम के जरिए लोकसभा चुनाव का आगाज करने की मंशा रखे हैं। पुनिया छत्तीसगढ़ के चुनाव में वहां के प्रभारी थे। ऐसे में बघेल की ताजपोशी कराने के बाद उनको अपने जिले में लाकर राजनीतिक संदेश देना चाहते हैं। पुनिया के इस कार्यक्रम पर सत्ता दल के नेताओं की भी निगाहें टिकी हुई हैं। क्योंकि डॉ. पुनिया अपने पुत्र तनुज पुनिया की लोकसभा चुनाव में दावेदारी पक्की मानकर चल रहे हैं। शुक्रवार को देर रात तक कार्यक्रम स्थल पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ जिलाध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, प्रवक्ता सरजू शर्मा, विजयपाल गौतम, इरफान आदि डटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.