पूर्व केंद्रीय मंत्री के पड़ोसी के घर लाखों की चोरी
बाराबंकी : पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के पड़ोसी मकान से चोरों ने लाखों की चोरी क
बाराबंकी : पूर्व केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा के पड़ोसी मकान से चोरों ने लाखों की चोरी को अंजाम दे डाला। यह मकान चार दिन से बंद पड़ा हुआ था। हरियाणा से वापस लौटने पर पीड़ित को वारदात की जानकारी हुई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के मुहल्ला कंपनी बाग में स्थित एक मकान में रतन ¨सह किराए पर रहते हैं और उसी में संगीत क्लासेज संचालित करते हैं। वह मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और एक नवंबर को मकान में ताला लगाकर वह हरियाणा गए हुए थे। इस दौरान पीछे से घर में घुसे चोर खिड़की तोड़कर भीतर घुसे और कमरों का ताला, अलमारी व बक्से का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस वारदात की जानकारी सोमवार शाम उस समय हुई जब रतन ¨सह हरियाणा से वापस लौटे। बाहर का ताला खोलकर रतन परिवार सहित अंदर गए तो अंदर का नाजार देख हैरान रह गए। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज सिविल लाइंस सुरेंद्र मिश्रा ने घटना स्थल का जायजा लिया। रतन ¨सह अज्ञात के खिलाफ पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।