अपने-अपने बूथ को जिताने की लें जिम्मेदारी : गंगवार
केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार को त्रिवेदीगंज ब्लॉक के ग्राम नेराकबूलपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने प्रत्येक बूथ को जिताने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जब प्रत्येक बूथ जीतेगा तभी घर-घर मोदी का नारा सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं की उपलब्धियों को बताने के साथ ही घोषणा पत्र में बिना ब्याज के किसानों को ऋण किसान सम्मान निधि आदि के बारे में बताया।
जासं, बाराबंकी : केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने शुक्रवार को त्रिवेदीगंज ब्लॉक के ग्राम नेराकबूलपुर में बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने प्रत्येक बूथ को जिताने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ को जिताने की जिम्मेदारी लेने को कहा। बोले- जब प्रत्येक बूथ जीतेगा तभी घर-घर मोदी का नारा सार्थक सिद्ध होगा। उन्होंने केंद्रीय योजनाओं की उपलब्धियों को बताने के साथ ही घोषणा पत्र में बिना ब्याज के किसानों को ऋण, किसान सम्मान निधि आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि छह मई को पहले मतदान करें फिर दूसरा काम करें। इस मौके पर मोहित वर्मा, संजय वर्मा, रामू अवस्थी, उत्तम वर्मा, देवेंद्र गंगवार आदि मौजूद रहे।