Move to Jagran APP

बड़ा नेता बनना है तो कार्यकर्ताओं की परिक्रमा करो'

बूथ अध्यक्ष का चुनाव 2022 के चुनाव की नींव स्वतंत्र देव

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Aug 2019 12:53 AM (IST)Updated: Tue, 27 Aug 2019 06:32 AM (IST)
बड़ा नेता बनना है तो कार्यकर्ताओं की परिक्रमा करो'
बड़ा नेता बनना है तो कार्यकर्ताओं की परिक्रमा करो'

बाराबंकी : जैदपुर विधानसभा उपचुनाव और संगठन चुनाव को ध्यान में रखकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सोमवार को कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग मैराथन बैठक कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। करीब चार घंटे चली बैठक में एक-एक कार्यकर्ता से प्रदेश अध्यक्ष रूबरू हुए। उन्होंने बड़ा नेता बनने के लिए नेताओं के बजाय कार्यकर्ताओं की परिक्रमा करने का मंत्र दिया।

loksabha election banner

दोपहर बाद पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष ने सबसे पहले रॉयल प्लाजा में जैदपुर उपचुनाव की तैयारी बैठक की समीक्षा की। कहा, कार्यकर्ताओं के बूते देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। कहा, जब तक भारत विश्वगुरु नहीं बन जाता, भाजपा कार्यकर्ता रुकने वाला नहीं है। इससे पहले जैदपुर विधानसभा के सभी मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का परिचय प्राप्त किया। महीनों से प्रवास पर नहीं निकलने वाले जो मंडल प्रभारी के पेंच भी कसे।

प्रदेश महामंत्री गोविद नारायण शुक्ल और प्रभारी मंत्री दारा सिंह ने भी संबोधित किया। सांसद उपेंद्र सिंह रावत, जिला प्रभारी अक्षयवर लाल गौड़, जिला सह प्रभारी गोविद पांडेय, विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, शरद अवस्थी, सतीश शर्मा, बैजनाथ रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, जिला महामंत्री हर्षित वर्मा, हरगोविद सिंह आदि रहे। प्रदेश महामंत्री गोविद नारायण शुक्ल ने कहा कि जैदपुर उपचुनाव के मद्देनजर भाजपा विधानसभा के तीनों मंडल में तिरंगा यात्रा निकालकर माहौल तैयार करेगी। कहा, जैदपुर के सभी 445 बूथों पर 2200 बाइक व 2200 स्मार्ट फोन धारकों की सूची मोबाइल नंबर सहित तैयार की जा रही है।

इनसेट-बूथ अध्यक्ष का चुनाव 2022 चुनाव की नींव

भाजपा कार्यालय पर सांगठनिक चुनाव की कार्यशाला में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि नए बूथ अध्यक्ष का चुनाव 2022 के विधानसभा चुनाव की नींव होगा। उन्होंने सभी चुनाव अधिकारी एवं सह चुनाव अधिकारियों से तेज तर्रार और स्वच्छ छवि के कार्यकर्ताओं को ही बूथ अध्यक्ष चुनने की सलाह दी। जिला चुनाव अधिकारी करन सिंह पटेल ने मंडल चुनाव प्रभारियों की घोषणा करते हुए कहा कि 17 सितंबर से 21 सितंबर के मध्य बूथ अध्यक्षों के चुनाव जिले में संपन्न कर लिए जाएंगे। बताया, बूथ समितियों को चार वर्गों में बांटा गया है। जिला सह चुनाव अधिकारी अर्चना मिश्रा, उपाध्यक्ष गुरुशरण लोधी, भरत लाल सिंह, शीलरत्न मिहिर, जिला सदस्यता प्रमुख संदीप गुप्ता, जिला मंत्री प्रमोद तिवारी, अलका मिश्रा रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.