धोखा साबित होगा भाजपा का संकल्प पत्र
जागरण संवाददाता बाराबंकी राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा का 2014 का संकल्प पत्र आवाम के साथ धोखा साबित हुआ है। उसी प्रकार 2019 का संकल्प पत्र भी धोखा ही साबित होगा। उन्होंने मोदी सरकार पर पांच वर्षों में एक भी अपना वादा पूरा नहीं करने का आरोप जड़ा। कहा भाजपा एक बार फिर जुमलों के सहारे आवाम को धोखा देने की नियत से झूठा संकल्प पत्र लेकर आ गई है। कांग्रेस पार्टी ने देश की गरीब आवाम से वादा किया है कि
बाराबंकी: राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा का 2014 का संकल्प पत्र आवाम के साथ धोखा साबित हुआ है। उसी प्रकार 2019 का संकल्प पत्र भी धोखा ही साबित होगा। उन्होंने मोदी सरकार पर पांच वर्षों में एक भी अपना वादा पूरा नहीं करने का आरोप जड़ा। कहा भाजपा एक बार फिर जुमलों के सहारे आवाम को धोखा देने की नियत से झूठा संकल्प पत्र लेकर आ गई है। कांग्रेस पार्टी ने देश की गरीब आवाम से वादा किया है कि उसे छह हजार रुपये मासिक आमदनी देगी। एक साल में 32 लाख सरकारी नौकरी बेरोजगारों को देगी और मनरेगा में 100 दिन से बढ़ाकर 150 दिन रोजगार की गारंटी देगी। उन्होंने निदूरा क्षेत्र में यह बातें लोगों के साथ बैठक में कहीं।
डॉ. पुनिया ने कहा कि संकल्प पत्र जारी करने के पहले भाजपा को 2014 में देश की आवाम से किए गए वादों का हिसाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा बताए कि कितने लोगों के खाते में 15 लाख भेजे, कितने करोड़ लोगों को रोजगार दिया और कितने किसानों की आय दोगुनी हुई। साथ ही कौन-कौन 100 स्मार्ट सिटी बनाईं गईं। इसके अलावा उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी जैसे निर्णयों को तुगलकी फरमान बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा की विदाई का जनता बना चुकी है और 23 मई को इसका निर्णय हो जाएगा।