भाजपा सरकार की नीतियां बताईं
बाराबंकी: क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में किसान गोष्ठी एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। इसम
By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 11:06 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 11:06 PM (IST)
बाराबंकी: क्षेत्र के शुकुलपुर गांव में किसान गोष्ठी एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
इसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री पंडित सिद्धार्थ अवस्थी ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने वाले अफसरों को चेतावनी दी। उन्होंने हैदरगढ़ को अपने पिता पुत्तू अवस्थी का कर्म क्षेत्र बताया। भाजपा नेता अंकुर शुक्ला द्वारा आयोजित कार्यक्रम का संचालन सोनू ¨सह ने किया। भाजपा द्वारा अवस्थी को किसान मोर्चा का प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर स्वागत किया गया। दीपक ¨सह, पीयूष मिश्रा, शशांक ¨सह, अनुराग शुक्ला, राकेश तिवारी, पप्पू तिवारी, मुन्नू काका आदि उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें