दीपावली पर 24 घंटे बिजली आपूर्ति के आदेश
बाराबंकी: दीपावली पर्व पर शहर में 24 घंटे ग्रामीण अंचल में 18 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने के आदेश पॉ
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Nov 2018 11:18 PM (IST)Updated: Mon, 05 Nov 2018 11:18 PM (IST)
बाराबंकी: दीपावली पर्व पर शहर में 24 घंटे ग्रामीण अंचल में 18 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने के आदेश पॉवर कॉरपोरेशन ने दिए है। अधीक्षण अभियंता आरपी ¨सह ने जिले के पांचों डिवीजन के अधिशाषी अभियंताओं को दिशा निर्देश जारी किए हैं।
बाराबंकी डिवीजन के अधिशाषी अभियंता आरके मिश्रा ने बताया कि शहर में 24 घंटे, ग्रामीण अंचल में 18 घंटे, टाउन एरिया में 20 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने के दिशा निर्देश प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि सभी एसडीओ व अवर अभियंताओं को कार्य क्षेत्र न छोड़ने के दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं। धनतेरस पर्व के अलावा दीपावली पर्व, भइया दूज तक बिजली आपूर्ति का समय सुनिश्चित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें