विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में मृतका का मोबाइल मौत के बाद भी सक्रिय, बैंक खाते से हुए लेनदेन ने बढ़ाई पुलिस की उलझन

Published: Tue, 01 Sep 2026 09:41 PM (IST)

देवा में मिली युवती के शव की गुत्थी उलझ गई है, क्योंकि उसकी मौत के बाद भी मोबाइल फोन अयोध्या में सक्रिय रहा और बैंक खाते से लेनदेन हुए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. मृतका का मोबाइल मौत के बाद अयोध्या में सक्रिय मिला।

  2. बैंक खाते से यूपीआई के जरिए रुपये निकाले गए।

  3. पुलिस लखनऊ और अयोध्या तक जांच का दायरा बढ़ा रही।

निरंकार जायसवाल, बाराबंकी। देवा में 21 मई को सड़क किनारे झाड़ियों में मिली युवती की मौत की गुत्थी पेचीदा होती जा रही है। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन परिस्थितीय साक्ष्य हत्या की ओर ही इशारा कर रहे हैं। 97 दिन बाद हुई पहचान के बाद मृतका के मोबाइल और बैंक खाते का विवरण खंगाला ताे पुलिस का शक और गहरा हो गया है। मौत के बाद से अयोध्या में उसका मोबाइल सक्रिय होने और बैंक खाते से लेनदेन की जानकारी मिली है। जिसके बाद पुलिस ने जांच का दायरा लखनऊ और अयोध्या तक बढ़ा दिया है।

देवा के उमरी गांव के पास ओखरा पुलिया के निकट सड़क किनारे मिले शव की पहचान उन्नाव निवासी उसकी बहन ने 25 अगस्त को लखनऊ के विभूतिखंड में लगी फोटो देखकर की थी। देवा पुलिस ने पहचान के लिए आसपास के जिलों की पुलिस को मृतका की फोटो भेजी थी।

पहचान होने के बाद पुलिस ने उसका आधार कार्ड, मोबाइल नंबर व बैंक खाता का विवरण एकत्र किया। वहीं जांच में पता चला कि स्पा में काम करने वाली युवती 20 मई की रात करीब सवा नौ बजे स्पा से निकली थी। कुछ देर बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था जिसकी आखिरी लोकेशन भी लखनऊ की निकली। फिर अगले दिन उसका शव देवा में मिला।

खास बात यह है कि 22 मई की सुबह करीब सवा सात से आठ बजे के बीच उसका गायब मोबाइल आन होता है, जिसकी लोकेशन अयोध्या मिली, फिर बंद हो गया। इसके बाद करीब 45वें दिन चार जुलाई को युवती का मोबाइल फिर अयोध्या में आन हुआ इस बार रात करीब साढ़े 11 बजे मोबाइल पर रिचार्ज भी कराया गया।

बैंक खाते में भी लेनदेन

मृतका का बैंक आफ इंडिया में खाता था, जांच में बैंक से मृत्यु के बाद भी रुपये आते रहे। इतना ही नहीं, खाते से यूपीआइ के जरिये रुपये निकाले भी गए। मोबाइल रिचार्ज और बैंक खाते से हुए लेनदेन ने पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

वहीं, इस मिस्ट्री से राजफाश में अहम साक्ष्य भी मिलने के संकेत हैं। अयोध्या की लोकेशन, रिचार्ज और यूपीआइ लेनदेन के बीच पुलिस संबंध तलाश रही है। उसका खाता और मोबाइल कौन प्रयोग कर रहा है पुलिस इसके साक्ष्य खोज रही है।ं