VB-G RAM G: श्रमिकों के हाजिरी लगाने की तरीके में बड़ा बदलाव, 23 फरवरी से देशभर में लागू होगा नया नियम
केंद्र सरकार का एआई आधारित श्रमिक ऑनलाइन हाजिरी का ट्रायल बाराबंकी में सफल रहा। 23 फरवरी से यह प्रणाली देशभर ...और पढ़ें

हैदरगढ़ के मगौवा गांव में मोबाइल से आनलाइन हाजिरी भरता कर्मचारी। जागरण

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
दीपक मिश्रा, बाराबंकी। विकसित भारत ‘जी राम जी’ की शुरुआत होने से पहले केंद्र सरकार ने एआइ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) माध्यम से श्रमिकों की आनलाइन हाजिरी लगाने का ट्रायल बाराबंकी में सफल रहा। अब 23 फरवरी से देशभर में कार्य स्थल पर श्रमिकों की आंख की पुतली और चेहरा स्कैनिंग से उपस्थिति भरी जाएगी। बाराबंकी देश का रोल माडल बनेगा।
केंद्र सरकार की ओर से पायलट प्रोजेक्ट में यूपी के सिर्फ बाराबंकी में नये वर्जन का राष्ट्रीय मोबाइल निगरानी प्रणाली (एनएमएमएस) एप से श्रमिकों की आनलाइन हाजिरी का ट्रायल शुरू किया गया। इसमें श्रमिक की आंख की पुतली और चेहरे की स्कैनिंग कर उपस्थिति एआइ तकनीक से दर्ज की गई।
ग्रामीण विकास मंत्रालय की तकनीकी टीम इस पूरी प्रक्रिया की सीधी मानीटरिंग कर रही थी। 22 जनवरी 2026 से जिले की 1155 में से 1053 ग्राम पंचायतों में इस प्रणाली का ट्रायल लिया गया। एनएमएमएस एप रोजगार सेवक और मेट के मोबाइल में अपलोड कर आइडी-पासवर्ड जारी कर दिए गए थे।
-1771499113074.jpg)
कार्यस्थल पर श्रमिक को मोबाइल कैमरे के सामने खड़ा कर स्कैन किया गया। चार से पांच बार पलक झपकते ही एआइ ने स्वतः फोटो कैप्चर कर मस्टर रोल में दर्ज विवरण से मिलान हुआ, विवरण मेल खाते ही उपस्थिति दर्ज हो गई।
यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड बनेगा नेचुरल फार्मिंग का हब, योगी सरकार ने 23500 हेक्टेयर में शुरू की गो-आधारित प्राकृतिक खेती
प्रति दिन 23 से 24 हजार मनरेगा कार्यों में श्रमिकों की आनलाइन उपस्थिति दर्ज की जा रही है। बाराबंकी में इसका सफल प्रयोग रहा, यहां आनलाइन हाजिरी भरने का वीडियो बनाया गया, कार्यशैली, काम करने का तरीका आदि इनपुट केंद्र को भेजा गया है, अब बाराबंकी देश का रोल माडल बनेगा। सफल प्रयोग के बाद 23 फरवरी से पूरे देश में लागू हो जाएगा।
भ्रष्टाचार पर लगाम
पहले मस्टर रोल में 100 श्रमिक दर्ज कर 40 लोगों से काम कराया जाता था, यानी 60 श्रमिकों का पैसा प्रतिदिन के हिसाब से गबन होता था। अब इस भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए एआइ का ट्रायल सफल रहा। ट्रायल पिछले 22 जनवरी से चल रहा है।
एआइ के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत यूपी के बाराबंकी को केंद्र सरकार ने चयनित किया था। 22 जनवरी से प्रत्येक ब्लाक की ग्राम पंचायतों में होने वाले कार्य स्थल पर श्रमिकों की आनलाइन हाजिरी भरी जा रही है। अब जिले में ट्रायल पूर्ण हो चुका है, 23 फरवरी से पूरे देश में लागू होगा। - ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, डिप्टी कमिश्नर, बाराबंकी।
