विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शख्‍स को अपने से आधी उम्र की महिला से हुआ प्यार, शादी के बाद पकड़ा माथा; बोला- खुद को कुंवारी बताया था, लेकिन...

By Jagran NewsEdited By: Vinay Saxena
Published: Tue, 17 Oct 2023 05:49 PM (IST)

यूपी के बाराबंकी ज‍िले में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो शादियों का तथ्य छिपाकर एक महिला ने ...और पढ़ें

पुलिस को तहरीर देकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस को तहरीर देकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। दो शादियों का तथ्य छिपाकर एक महिला ने तीसरा विवाह रचा लिया। युवक अपनी पत्नी की मृत्यु के बाद इस महिला के संपर्क में आया था। विवाह के बाद दोनों में विवाद होने लगा और तीसरे पति से भी अलगाव हो गया। तीसरे पति को जब पूर्व के दो विवाह की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को तहरीर देकर महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

देवा थाना के ग्राम अलीपुर मजरे रेंदुआ पल्हरी निवासी 52 वर्षीय अश्विनी कुमार सिंह की पहली पत्नी रीता देवी की सात साल पहले मृत्यु हो गई थी, जिससे उनके दो पुत्र राजीव सिंह व आदर्श सिंह हैं। करीब दो वर्ष पहले अश्विनी की मुलाकात फतहेपुर थाना के इंडियामऊ निवासी 32 वर्षीय आरती देवी से हुई थी। स्वयं को कुंवारी बताने वाली आरती देवी से मित्रता हुई और रजामंदी से बाराबंकी स्थित जयशंकर वेलफेयर सोसाइटी में शादी कर ली। शादी के बाद दोनों अपने-अपने घर में रहते थे। कभी-कभार आरती देवी अश्विनी के घर आती थीं।

सच जानकर शख्‍स के उड़ गए होश

आरोप है कि कुछ दिन बाद आरती देवी का व्यवहार बदलने लगा। वह बात-बात पर झगड़ा व मारपीट पर आमादा हो जाती थी। काफी प्रयास पर बात नहीं बनीं तो दोनों अलग हो गए। इसके बाद जब पीड़ित ने आरती देवी के बारे में पता किया तो जानकारी हुई कि आरती देवी ने दो और शादी कर रखी हैं।

यह भी पढ़ें: Aligarh News: सेहरे में देखा ऐसा शख्स कि दुल्हन ने लौटाई बरात, अब दूल्हे के जेल से लौटने पर होगी निकाह की बात

इन लोगों से हो चुकी थी शाद‍ियां  

एक विवाह सीतापुर के महमूदाबाद थाना के नबीगंज निवासी मुनेंद्र से किया था, जिसका वाद सीतापुर परिवार न्यायालय में 2012 में चला, लेकिन खारिज हो गया। दूसरा विवाह आठ मई 2007 को फतेहपुर के दक्षिणी नालापार निवासी अनीस अहमद से हुआ था, जिसका मुकदमा परिवार न्यायालय लखनऊ में चल रहा है। दोनों ही वाद में तलाक नहीं हो सका है।

यह भी पढ़ें: Aligarh: शादी के दो महीने बाद 'बाप' बन गया दूल्‍हा, दुल्‍हन ने द‍िए ऐसे तीन झटके; बोला- मैं बर्बाद हो गया

आरोप है कि आरती देवी ने दोनों शादी छिपाकर उससे तीसरी शादी कर धोखा दिया है। 16 अक्टूबर को पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद आरोपित महिला पर मुकदमा लिखा है। कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।