बंदी रक्षकों व बंदियों को दिलाई संविधान की शपथ
बंदी रक्षकों व बंदियों को दिलाई संविधान की शपथ
बाराबंकी : जनपद न्यायाधीश राम अचल यादव के निर्देशन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिला कारागार में संविधान की शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बंदी रक्षकों व बंदियों को संविधान की शपथ दिलाई गई।
शिविर में सचिव नंद कुमार के प्रतिनिधि के तौर पर समरसता दिवस कार्यक्रम की कोआर्डिनेटर कुरैशा खातून, पैनल अधिवक्ता लव त्रिपाठी, वरूण मिश्रा के अतिरिक्त डिप्टी जेलर आशुतोष मिश्रा, वार्डन आशा देवी पांडेय, लवकुश कनौजिया शामिल रहे। कोआर्डिनेटर की ओर से जेल में निरुद्ध महिला बंदियों के साथ निवास कर रहे बालकों के लिए निश्शुल्क व अनिवार्य शिक्षा एवं संविधान के कर्तव्य एवं मूल अधिकारों के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त बंदियों के कौशल विकास के तरीकों के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई। जेल में निरुद्ध बंदियों के परिवारजन को भी विधिक सहायता उपलब्ध कराए जाने के बारे में बताया गया।