नोटा हमारी सरकार को अपंग बनाते हैं : कुलपति
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व जे बी एस विद्यालय ने संयुक्त रूप से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम मनाया।
बाराबंकी : जेबीएस महाविद्यालय मालिनपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें अवध विश्वविद्यालय के कुलपति मनोज कुमार दीक्षित ने कहा कि भारत को सन् 1947 में आजादी मिली व हमारा संविधान 1950 में लागू हुआ। उस दिन से सभी लोग लोकतांत्रिक गणतंत्र में सम्मिलित हुए। हमारा देश जनता के द्वारा चुने हुए प्रतिनिधि चलाते हैं। इसके लिए हमे घर से निकल कर अपनी सरकार बनाने के लिए वोट देने जाना होता है। नोटा हमारी सरकारों को अपंग बनाते है, इसके लिए उन्होंने राजस्थान व मध्य प्रदेश के हाल में हुए विधान सभा के चुनाव का उदाहरण दिया। कुलपति ने कहा कि सभी लोकतांत्रिक देश में उनका एक धर्म है। जिसके खिलाफ आप नहीं बोल सकते। किन्तु भारत में सभी धर्मों को मान दिया जाता है। विद्यालय की छात्रा ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। विद्यालय की निदेशिका पूनम सिंह ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में डॉ. अंगद सिंह ने शत-प्रतिशत मतदान करने व लोगों को प्रेरित करने के लिए कहा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने वोट देने के लिए प्रेरित किया। छात्रा आराधना त्रिवेदी ने घर म बैठे तुम काहे अलसात हो, वोट काहे नहीं डारे जात हो आदि स्लोगन से लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर विश्वास शुक्ल, विनय सिंह, प्रधानाचार्य बीबी सिंह, शुभम तिवारी, अजय तिवारी, दानिश आजाद, दिव्यांश, अजय निषाद आदि ने शपथ ली।