विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छुट्टी पर आए सेना के जवान ने सपा के मंच पर चढ़कर की PM मोदी की तारीफ, कार्यकर्ताओं ने पीटा

Published: Thu, 09 Apr 2026 09:46 PM (IST)

बाराबंकी के हसेमऊ गांव में एक कार्यक्रम के दौरान सेना के जवान विकास दीप ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

संवाद सूत्र, सतरिख (बाराबंकी)। हसेमऊ गांव में सपा की सभा चल रही थी। इस दौरान ड्यूटी से छुट्टी लेकर आया सेना का सिपाही मंच पर चढ़ गया और पीएम मोदी की तारीफ कर दी। आरोप है कि इतने में सपा कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। घायल जवान ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

सतरिख के हसेमऊ गांव में गुरुवार को सीसी रोड उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान विवाद हो गया। कार्यक्रम में मौजूद सेना के जवान विकास दीप ने आरोप लगाया कि मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की जा रही थी। उन्होंने माइक से इतना ही कहा कि मोदी अच्छे प्रधानमंत्री हैं, इस पर सपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई कर दी।

 पिछले 18 वर्षों से सेना में तैनात

पीड़ित जवान विकास पिछले 18 वर्षों से सेना में तैनात हैं और इन दिनों छुट्टी पर गांव आए हुए हैं। उनका कहना है कि विरोध के बाद कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और लाठी-डंडों व घूंसों से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर, हाथ, पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह बीच-बचाव कर उन्हें बचाया। बाद में उनका उपचार कराया गया। कार्यक्रम में एक सपा विधायक भी मौजूद थे। सतरिख थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिली है, मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।