Move to Jagran APP

आंबेडकर के पांच तीर्थ भाजपा ने बनवाए : डॉ. महेंद्र

- अयोध्या में श्रीराम का मंदिर आस्था का मुद्दा -शिक्षामित्रों के समायोजन बहाली के प्रति गंभीर ह

By JagranEdited By: Published: Mon, 16 Apr 2018 07:21 PM (IST)Updated: Mon, 16 Apr 2018 07:21 PM (IST)
आंबेडकर के पांच तीर्थ भाजपा ने बनवाए : डॉ. महेंद्र
आंबेडकर के पांच तीर्थ भाजपा ने बनवाए : डॉ. महेंद्र

- अयोध्या में श्रीराम का मंदिर आस्था का मुद्दा

loksabha election banner

-शिक्षामित्रों के समायोजन बहाली के प्रति गंभीर है सरकार

संवादसूत्र, बाराबंकी : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे सोमवार को यहां कई मुद्दों पर बेबाकी से बोले। कांग्रेस, सपा व बसपा के आंबेडकर प्रेम को छलावा बताते हुए भाजपा को आंबेडकर का सम्मान देने वाली पार्टी कहा। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण को आस्था का मुद्दा बताया। शिक्षक पद पर समायोजन बहाली की मांग को लेकर आंदोलित शिक्षामित्रों के प्रति हमदर्दी दिखाई और कहा कि प्रदेश सरकार समायोजन बहाली के प्रति गंभीर है, पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश की बंदिशें हैं, जिसका समाधान निकालने की कोशिश जारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नगर के राजकीय इंटर कॉलेज के ऑडीटोरियम में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में सांसद प्रियंका ¨सह रावत द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान एवं समरसता भोज कार्यक्रम में आए थे। उन्होंने कांग्रेस पर डॉ. आंबेडकर का सम्मान न करने का आरोप खुलकर लगाया। उन्होंने बताया कि जिस सेंट्रल हॉल में बैठकर आंबेडकर ने संविधान लिखा उसी हॉल में उनकी तस्वीर कांग्रेस के नेताओं ने नहीं लगने दी। अटल बिहारी वाजपेई जब प्रधानमंत्री बने तक चित्र लगा। भाजपा ने ही आंबेडकर के पांच तीर्थ विकसित किए। इनमें मध्य प्रदेश के महू में जन्म स्थल पर भव्य स्मारक का निर्माण, दीक्षा भूमि नागपुर में स्मारक, दिल्ली में निर्वाण स्थल पर स्मारक, लंदन में जिस घर में रहकर पढ़े उसे खरीद कर वहां स्मारक व मुंबई के दादर में भव्य स्मारक का निर्माण कराया जा रहा है। सपा, बसपा व कांग्रेस ने गरीब को गरीब बनाने का काम किया। भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर चलकर सबका सम्मान भी कर रही है।

राम मंदिर आस्था का मुद्दा : पत्रकारों के सवालों के जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडे ने कहा कि राम मंदिर भाजपा के लिए चुनावी मुद्दा नहीं,आस्था का मुद्दा है। यह सभी जानते हैं। लोक सभा चुनाव 2019 सुशासन एवं विकास के मुद्दे पर लड़ा जाएगा। बिगड़ी कानून व्यवस्था पर डॉ. पांडे ने कहा कि प्रभावी कार्रवाई सरकार कर रही है।

समायोजन बहाली पर सरकार गंभीर : पुलिस के रोकने के बावजूद सैकड़ों शिक्षामित्र समायोजन बहाली की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश से कार्यक्रम स्थल पर मिले। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार शिक्षामित्रों के समायोजन बहाली के लिए गंभीर है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश की बंदिशें हैं, जिनके दृष्टिगत साकारात्मक विकल्प पर विचार चल रहा है। शीघ्र ही कोई स्थाई समाधान निकाला जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सांसद को धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया ने कहा कि भाजपा की सरकारें डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार कर रही हैं। इस मौके पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश तिवारी, विधायक शरद अवस्थी, साकेंद्र प्रताप वर्मा, बैजनाथ रावत, उपेंद्र ¨सह रावत, जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री संग्राम ¨सह वर्मा, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ¨सह सिद्धू, चेयरपर्सन शशि श्रीवास्तव, कार्यसमिति सदस्य विवेकानंद पांडे, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, हरगो¨वद ¨सह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.