अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा, मौत
बाराबंकी : सड़क पार करते समय एक महिला को तेज रफ्तार वाहन रौंदते हुए निकल गया। गंभीर
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Oct 2018 12:21 AM (IST)Updated: Sun, 28 Oct 2018 12:21 AM (IST)
बाराबंकी : सड़क पार करते समय एक महिला को तेज रफ्तार वाहन रौंदते हुए निकल गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरा निवासी राम प्रकाश की विधवा सुशीला देवी (50) शनिवार सुबह पूजा करने गई थी। वापस लौटते समय सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन ने उसे रौंदते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें