Move to Jagran APP

नवीं मुहर्रम पर रखे गए ताजिया

बाराबंकी : नवीं मुहर्रम को शहर में सभी चौक पर ताजिया रखा गया। इसमें सुन्नी समुदाय ने चौका

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM (IST)Updated: Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM (IST)
नवीं मुहर्रम पर रखे गए ताजिया
नवीं मुहर्रम पर रखे गए ताजिया

बाराबंकी : नवीं मुहर्रम को शहर में सभी चौक पर ताजिया रखा गया। इसमें सुन्नी समुदाय ने चौकों पर ताजिया रखकर हजरत इमाम हुसैन की याद में फातिया कर सबील बंटवाई गई। इस मौके पर कटरा, बाढि़यनटोला, बारादरी, चंदना, पीरबटावन, बेगमगंज, रसूलपुर, कसाई गली आदि जगहों पर ताजिया रखे गए। रात भर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग ताजिये की जियारत करते रहे। वहीं या हुसैन को मानने वाले मलंगी भी हाथों में तलवार व मलंगी पोशाक पहनकर हजरत इमाम हुसैन की याद में जगह-जगह जाकर या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद करते दिखे। रात तक मुस्लिम समुदाय के लोग भारी संख्या में लोग मुहर्रम के मौके पर जियारत करते रहे। मुहर्रम कमेटी अहले सुन्नत के जिलाध्यक्ष ताजबाबा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष उसामा अंसारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 11 बजे से दसवीं मुहर्रम पर ताजिये का जुलूस उठाया जाएगा। जो देर शाम तक चलेगा।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.