Move to Jagran APP

31 टोल कर्मी सहित 67 और मिले कोरोना पॉजिटिव

संक्रमितों में 31 टोलकर्मी भी शामिल अहमदनगर टोल प्लाजा में सिर्फ फास्टैग वाले वाहन दे रहे टोल

By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Jul 2020 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2020 06:01 AM (IST)
31 टोल कर्मी सहित 67 और मिले कोरोना पॉजिटिव
31 टोल कर्मी सहित 67 और मिले कोरोना पॉजिटिव

बाराबंकी : जिले में 31 टोलकर्मी सहित कुल 67 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। टोल कर्मियों को चंद्रा एलवन हॉस्पिटल मरीजों से फुल होने के कारण शेरवुड परिसर में भर्ती कराया गया है। अहमदपुर टोल प्लाजा पर कर्मियों के पॉजिटिव मिलने से सिर्फ फास्टैग वाले वाहनों से टोल लिया जा रहा है। कारागार में 52 कैदियों के भी सैंपल लिए गए। पॉजिटिव मिले लोगों के संपर्क में आए 45 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

loksabha election banner

हथौन्धा : तहसील रामसनेहीघाट के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर तैनात दूसरे दिन 31 टोलकर्मी जांच में पॉजिटिव मिले हैं। इससे पहले 12 कर्मी जांच में पॉजिटिव आ चुके हैं। अहमदपुर टोल प्लाजा के न•ादीक बने सभी प्रतिष्ठानों को अहमदपुर चौकी पुलिस ने बंद करवा दिया ओर टोल फ्री कर दिया।किसी गाड़ी से टोल टैक्स नहीं लिया जा रहा है। सभी टोलकर्मियों की रेंडम जांच हुई थी जिसमें पॉजिटिव पाए गए हैं। छंदवल में एक व्यक्ति कुछ दिन पहले कर्नाटक से लौटा था। जो जांच में पॉजिटिव पाया गया है। अहमदपुर में भी एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। एसडीएम रामसनेहीघाट राजीव कुमार शुक्ल ने टोल प्लाजा पहुंचकर क्षेत्र को सैनिटाइज कराने के निर्देश दिया। फतेहपुर : कस्बा के मुंशीगंज निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग विवेकानंद हास्पिटल लखनऊ में उपचार कराने गए थे,जहां उनका सैंपल लिया गया और रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव मिले। उन्हें ऐरा हास्पिटल में भर्ती कराया गया। इनके परिवार के 18 लोगों को होम कवारंटाइन किया गया है। मुहल्ला सट्टी बाजार के काजीपुर में बाइक से घर को आ रहा युवक सोमवार को दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। उपचार के दौरान अस्पताल में लिए गए सैंपल में कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ उसके संपर्क में आए 12 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है। दोनों मरीजों के प्रतिष्ठान के इर्द-गिर्द समस्त दुकानों को बंद करा दिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि दोनों मरीज किसके संपर्क में आकर संक्रमित हुए इसकी जांच की जा रही है। कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र का एक सिपाही व इस्माइलपुर में एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह व्यक्ति दिल्ली से लौटा था। सतरिख : कुरौली स्थित शालीमार के एक निजी बैंक के दो कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं।

जांच के लिए सैंपल भेजा : सतरिख : हरख ब्लॉक क्षेत्र के नईमापुर गांव में एक संक्रमित व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। उसका दूसरा सैंपल निगेटिव पाया गया है। सीएचसी सतरिख के अधीक्षक डॉ. सुनील जायसवाल ने बताया कि एहतियातन परिवार के नौ सदस्यों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजकर गांव को सैनिटाइज कराया जा रहा है और परिवारजन को होम क्वारंटाइन रखने के आदेश दिए गए हैं। 545 लोगों के लिए गए नमूने, सात हुए स्वस्थ

कोरोना वायरस पर नियंत्रण के ²ष्टिगत मंगलवार को 545 लोगों के लिए नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं पहले से जिन लोगों का इलाज चल रहा था उनमें से सात लोग स्वस्थ हो गए। अस्पताल से उन्हें घर जाने के लिए छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को 273 लोगों के नमूने निगेटिव पाए गए जबकि अभी 988 लोगों की जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। जो लोग स्वस्थ हुए हैं उनमें शहर के मुहल्ला घंटाघर निवासी एक, पीरबटावन निवासी एक, पीएसी 10वीं वाहिनी के चार व हैदरगढ़ ब्लॉक के गुलालपुर निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं। अब तक जिले में 483 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें से 327 लोग इलाज के बाद ठीक हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.