कोलकाता ले जाए जा रहे 324 कछुए बरामद, तीन गिरफ्तार
संवादसूत्र, हैदरगढ़ (बाराबंकी) : तस्करी कर कोलकता ले जाए जा रहे 324 कछुआ बरामद कर पुलिस ने दो महिला तस्कर सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। पकड़ी गई दोनों महिलाएं अमेठी जिले की निवासी है जो बिना नंबर के वाहन से सात बोरो में कछुआ लेकर जा रही थीं। पुलिस ने वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कछुआ वन विभाग के सुपुर्द कर दिए हैं।
हैदरगढ़ (बाराबंकी) : तस्करी कर कोलकाता ले जाए जा रहे 324 कछुआ बरामद कर पुलिस ने दो महिला तस्कर सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। जबकि उनके दो साथी भाग गए। पकड़ी गई दोनों महिलाएं अमेठी जिले की रहने वाली हें। पुलिस ने वन्य जीव सरंक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कछुए वन विभाग के सुपुर्द कर दिए हैं।
हैदरगढ़ पुलिस ने रविवार की सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक बिना नंबर के भार वाहन को कनवा गांव स्थित बृहद नहर पुलिया पर रोका तो उस पर सवार दो लोग भाग निकले। जबकि, चालक सहित दो महिलाओं को पुलिस ने पकड़ लिया। वाहन पर सात बारे लदे हुए थे। इनमें 324 कछुए भरे थे। वन विभाग के रेंजर दिलीप ¨सह कानवाल ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने कछुआ वन विभाग के सुपुर्द कर दिए हैं। हैदरगढ़ पहुंचे एएसपी अशोक कुमार ¨सह ने बताया कि यह कछुआ तस्करी कर कोलकाता ले जाए जा रहे थे। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी करने वाले कार्यवाहक एसएचओ रतन ¨सह ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी निवासी दिलीप की पत्नी रवीना और जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कस्बा गांधीनगर मुहल्ला निवासी छिद्दा कंजड़ की पत्नी मुग्गो सहित हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छत्रिपतिखेड़ा निवासी दुर्गेश शामिल हैं।