संक्रमित 12 की मौत, जांच में आरओ समेत 308 मिले संक्रमित
जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है
बाराबंकी: जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमित 12 लोगों की मौत हो गई। जबकि शाम तक जांच में लीड : संक्रमित 12 की मौत, जांच में आरओ समेत 308 मिले संक्रमित लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। 83 अस्पतालों में कोरोना रोधी टीका लगाया गया। इसमें 3500 लोगों ने टीका लगाया।
12 की मौत
आवास विकास कालोनी हरमीत कौर 56 की मौत हो गई। कोरोना संक्रमित होने के कारण उन्हें मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आवास विकास के रहने वाले विशाल सिंह की मौत मेयो में इलाज के दौरान हो गई। वदूसरी ओर, बिरौली सफदरगंज के 86 वर्षीय शत्रोहन लाल शुक्ल रेलवे के सेवानिवृत्त कर्मी थे। उनकी लखनऊ के रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूरतगंज, बाराबंकी: सूरतगंज प्रथम जिला पंचायत सदस्य पद के समर्थित भाजपा प्रत्याशी दुष्यन्त चौरसिया मतदान के दिनों से कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके चलते जिला अस्पताल में भर्ती करया गया था। जहां से आस्था अस्पताल लखनऊ ले जाया गया। बाद में हिद अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। त्रिवेदीगंज : थाना लोनीकटरा के लदई का पुरवा के 32 वर्षीय आलोक वर्मा की बुधवार को तबीयत खराब होने पर लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात मौत हो गई। आलोक की पत्नी दुन्दीपुर से प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं। बंकी के ग्राम पंचायत चेचरूवा के निवर्तमान प्रधान लोकनाथ यादव 35 की मौत हो गई। शहर के रसूलपुर निवासी सेवानिवृत्त एडीओ पंचायत फतेह बहादुर तिवारी की मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत थी। हैदरगढ़ क्षेत्र के एक लेखपाल की मौत हो गई। जेई अतुल श्रीवास्तव की मौत हो गई। वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमेया चौकी इंचार्ज अवधेश की पत्नी सूषमा सिंह की मौत हो गई। सात माह की गर्भवती थी। आस्था से मेयो के लिए रेफर किया गया था। आवास विकास निवासी एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गई। आरओ समेत 308 मिले जांच में पाजिटिव
जांच में देर शाम तक 80 लोग पाजिटिव मिले हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोन कुमार कोरोना संक्रमित हो गए हैं। यह फतेहपुर के आरओ थे। इनके साथ ही इनकी पत्नी व पिता भी पाजिटिव आए हैं। सिद्धौर के बिबिया में चार, गांधीनगर में दो, दादरा में तीन, कमरपुर सतरिख के तीन लोग पाजिटिव मिले हैं। न्योछना सीएचसी सिद्धौर के चार लोग, टिकैतनगर में तीन, सत्यप्रेमीनगर में तीन के अलावा सीएमओ कार्यालय के निकट हुई जांच में 35 लोग पाजिटिव मिले हैं। साढ़े तीन हजार को लगा टीका
जिले में 83 अस्पतालों में 8300 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगना था। लक्ष्य के सापेक्ष साढ़े तीन हजार लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया।