विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाराबंकी में निर्माणाधीन पाेल्ट्री फार्म के पानी भरे गड्ढे में डूबने से 3 बच्चों की मौत, गांवों में पसरा मातम

Published: Mon, 21 Sep 2026 11:26 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 11:29 AM (IST)

बाराबंकी में निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म के गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा होने से नहाते समय तीन बालकों की डूबकर मौत हो गई।

कुर्सी क्षेत्र के बैना गांव में पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत के बाद पहुंचे सीओ फतेहपुर जगत कनौजिया

कुर्सी क्षेत्र के बैना गांव में पानी में डूबकर तीन बच्चों की मौत के बाद पहुंचे सीओ फतेहपुर जगत कनौजिया

HighLights

  1. निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म के गड्ढे में डूबे तीन बालक।

  2. बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में हुई घटना।

  3. बाराबंकी के कुर्सी क्षेत्र में परिवारजनों में मातम।

संवाद सूत्र, बाराबंकी। निर्माणाधीन पोल्ट्री फार्म परिसर में मिट्टी निकालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में बारिश का पानी भरा था। रविवार शाम इसमें नहाते समय तीन बालकों की डूब कर मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवारजन में मातम मचा है।

कुर्सी के बैना गांव के बाहर बन रहे पोल्ट्री फार्म में रविवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी गुड्डू गौतम का 13 वर्षीय पुत्र देवा, शंकर का 10 वर्षीय पुत्र सुमित और धर्मराज का 15 वर्षीय पुत्र दिव्यांश गांव के अन्य बालकों के साथ पहुंचे थे।

तीनों गड्ढे में भरे पानी में नहाने लगे। गहराई में जाने के कारण तीनों डूबने लगे। अन्य बालकों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पानी में उतरकर देवा व सुमित को बाहर निकाला। परिवारजन दोनों को निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

80282179

उधर, दिव्यांश का पता लगाने के लिए स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई गई। अंधेरा होने पर रोशनी की व्यवस्था कर तलाश जारी रखी।

रविवार रात नौ बजे तीसरे बाल का भी शव मिल गए। बताया जाता है कि पोल्ट्री फार्म परिसर चारों ओर से बाउंड्री से घिरा है और बाहर गार्ड भी तैनात रहता है। इसके बावजूद बालक पीछे की दीवार फांदकर परिसर में पहुंच गए थे। मिट्टी खोदकर आगे का हिस्सा ऊंचा किए जाने के कारण वहां गहरा गड्ढा हो गया था, जिसमें बारिश का पानी भर गया था।

थानाध्यक्ष सुदर्शन सिंह ने बताया कि पानी में डूबने से तीन बालकों की मौत हुई है। पोल्ट्री फार्म के मालिक का पता लगाने के लिए टीम लगाई गई है

यह भी पढ़ें- नई लाइन: मल्हौर से चौथी रेल लाइन का निर्माण, बाराबंकी के यात्रियों को मिलेगी सुगम यात्रा