राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 25 हजार से ज्यादा मामले
राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटे 25 हजार से ज्यादा मामले
बाराबंकी : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से शनिवार को सिविल कोर्ट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 25 हजार 871 मामले सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किए गए। सात करोड़ 82 लाख 71 हजार 489 रुपये अर्थदंड व प्रतिकर वसूल किया गया। निस्तारित मामलों में सिविल कोर्ट के विभिन्न न्यायालयों के 2620 वादों में दो करोड़ 25 लाख 80 हजार 263 रुपये वसूले गए। राजस्व विभाग, बैंकों व विभिन्न विभागों के 23251 मामलों में 5569226 रुपये वसूले गए।
नोडल अधिकारी अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार यादव ने बताया कि जिला न्यायाधीश नीरजा सिंह ने चार वादों का, अन्य अपर जिला एवं सत्र न्यायालयों के 105 वादों, लोक अदालत में मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की ओर से मोटर दुर्घटना प्रतिकर के 22 वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय एवं अपर प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय ने 63 पारिवारिक वादों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया। सीजेएम वीरेंद्र नाथ ने सबसे ज्यादा 588 मामलों का निस्तारण किया। न्यायिक दंडाधिकारियों ने 2380 मामलों में 2774203.00 अर्थदंड के रूप में वसूल किया गया। दीवानी न्यायालयों के 46 वादों में 35 उत्तराधिकार के वादों का भी निस्तारण किया।
प्राधिकरण के सचिव नंद कुमार ने बताया गया कि विभिन्न राजस्व न्यायालयों के 11189 वादों का निस्तारण किया गया। विभिन्न बैंकों के 1119 एनपीए खातों का निस्तारण कर 40982106.00 रुपये वसूल किये गये। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सर्वाधिक 750 मामलों का निस्तारण किया गया।