24 विभागों ने उठाए 20.46 लाख पौधे, 7.38 लाख की उठान शेष
इस वर्ष पौधरोपण को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। 2021-22 में 54 लाख 95 हजार 241 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। इसमें से वन विभाग अकेले 23 लाख 24 हजार 182 पौधे रोपेगा जबकि उद्यान व रेशम विभाग दो लाख 49 लाख 717 पौधे रोपेगा।
बाराबंकी : इस वर्ष पौधरोपण को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। 2021-22 में 54 लाख 95 हजार 241 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। इसमें से वन विभाग अकेले 23 लाख 24 हजार 182 पौधे रोपेगा, जबकि उद्यान व रेशम विभाग दो लाख 49 लाख 717 पौधे रोपेगा। शेष 24 विभागों के पास 27 लाख 85 हजार 711 पौधे रोपित करने का लक्ष्य है।
लक्ष्य में से चार लाख 46 हजार 18 सौ पौधे चार जुलाई को सभी विभाग मिलकर रोपेंगे। शेष बारिश के मौसम में करीब नौ लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। वन विभाग की नर्सरियों में करीब 77 लाख पौधों के खेप तैयार की गई थी। पौधारोपण के ²ष्टिगत विभाग युद्ध स्तर पर पौधों की उठान कर रहे हैं। गुरुवार शाम तक 24 विभागों ने 20 लाख 46 हजार 772 पौधों की उठान कर चुके हैं। 16 नर्सरी से तो उठान का लक्ष्य पूरा हो चुका है। वन विभाग की नर्सरी में पौधा लेने पहुंची विभिन्न की ट्रैक्टर-ट्रालियों की कतारें गुरुवार को देखी गईं। शुक्रवार को शेष बचे सात लाख 38 हजार 939 सौ पौधों की भी उठान हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
प्रभागीय वनाधिकारी डा. एनके सिंह ने बताया कि नर्सरियों में पौधा उठान के लिए कतार लगी हुई है। शुक्रवार को लक्ष्य के सापेक्ष सभी पौधों के उठान हो जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि किसान और ग्रामीणों की ओर से रोपे जाने वाले पौधे ग्राम्य विकास, राजस्व और पंचायती राज विभाग के खाते में जुड़ेंगे। दरअसल, इन विभागों के पास अपनी भूमि न होने के कारण यह लक्ष्य इन विभाग के लक्ष्य में जुड़ेगा।