Move to Jagran APP

भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी..

-धूमधाम से मनाया गया श्री रामनवमी का पर्व संवादसूत्र बाराबंकी श्री रामनवमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ जिले भर में मनाया गया। रामचरित्र मानस पाठ के साथ हवन पूजन भी हुए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Apr 2019 01:27 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2019 06:12 AM (IST)
भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी..
भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी..

बाराबंकी: श्री रामनवमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास के साथ जिले भर में मनाया गया। रामचरित्र मानस पाठ के साथ हवन पूजन भी हुए। भंडारे में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। दोपहर 12 बजे प्रभु राम के जन्मोसव पर भए प्रगट कृपाला दीन दयाला कौशल्या हितकारी चौपाई के साथ अनुष्ठान की शुरुआत हुई।

loksabha election banner

भीतरी पीरबटावन स्थित दशहरा मंदिर में श्री रामलीला दशहरा मंदिर के तत्वावधान में भव्यता के साथ रामनवमी का पर्व मनाया गया। यहां प्रभु के जन्म के साथ हवन पूजन व सुंदरकांड का पाठ श्रद्धालुओं ने किया। भजन संध्या भी हुई। भजन संध्या में चंदन मोहन ग्रुप बाराबंकी के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति की। शिवकुमार वर्मा, राजू पटेल, राजेश गुप्ता कृष्णा, सुशील गुप्ता, मनोज जायसवाल, प्रदीप जैन, सरदार भूपेंद्र सिंह, राजकुमार वर्मा, रमेश निगम, गोलू, संतोष जायसवाल आदि शामिल हुए। दूसरी ओर लाजपतनगर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर समिति लाजपतनगर में रामनवमी वार्षिकोत्सव भव्यता के साथ मनाया गया। यहां अखंड राम चरित्रमानस पाठ के साथ हवन पूजन व भंडारा आयोजित किया गया। सनातन धर्म प्रेमसभा की ओर विधि विधान से अनुष्ठान किए गए। महिलाओं ने भजनों की प्रस्तुति की। यहां अनिल अग्रवाल, राकेश उप्पल, नवीन सिंह राठौर, राजीव गुप्ता बब्बी, कपिल जायसवाल, सुशील गुप्ता, सुभाष गुप्ता, डॉ. सुजीत चतुर्वेदी आदि शामिल हुए। शहर के विश्राम सदन धर्मशाला में प्रभु राम का जन्मोत्सव श्रद्धालुओं ने धूमधाम से मनाया। बड़ा ठाकुरद्वारा सरावगी में भगवान राम की आरती श्रद्धालुओं ने की। यहां मुख्य पुजारी आदित्य शर्मा ने पंचामृत स्नान के बाद स्तुति वंदना की। यहां अनिल रस्तोगी, प्रभात वर्मा, चंद्रप्रकाश गुप्ता, महाबीर अग्रवाल, कन्हैयालाल वर्मा, अजय सिंह, रमेश कुरील आदि शामिल हुए।

ग्रामीण क्षेत्र में हुई पूजा अर्चना:हथौन्धा: श्री जय संतरी माता मंदिर सनाकापुर हथौन्धा मैं राम चरित मानस अखंड पाठ की समाप्ति पर भंडारे का आयोजन किया गया। देवी जागरण भी हुआ। मुकेश, अमर सिंह तिवारी, दिनेश तिवारी, राम हेत, उमाशंकर मौजूद रहे। निमाहि माता मंदिर कोटवा सड़क मे दर्शन के लिए तांता लगा रहा। बेलहरा:कस्बे के बाबासाहब मंदिर में चैत्र रामनवमी के अवसर पर चल रहे मेले में काफी भीड़ रही। विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने मंदिर पहुंचकर माथा टेका। अरुण सिंह, उदय जैन, मनोज जैन मौजूद रहे। बरेठी: तिदोला स्थित देवघर में कन्याओं को भोज कराया गया। श्रद्धालु एके सिंह, लीला सिंह ने 300 कन्याओं को भोज कराया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.