पंचायत उपचुनाव में 15 दावेदार मैदान में
बाराबंकी पंचायत उप चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के पद पर चार उम्मीदवारों सहित प्रधान के पांच पदों पर 15 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद 15 दावेदार हुए हैं।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Jun 2019 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 29 Jun 2019 12:09 AM (IST)
बाराबंकी : पंचायत उप चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के पद पर चार उम्मीदवारों सहित प्रधान के पांच पदों पर 15 दावेदार चुनाव मैदान में हैं। शुक्रवार को नाम वापसी के बाद 15 दावेदार हुए हैं। जिले में सूरतगंज की चतुर्थ सीट पर छह प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा था। शुक्रवार को नामांकन पत्र वापसी के दौरान दो प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया। अब यहां चार दावेदारों के बीच पंचायत चुनाव होगा। इसके अलावा प्रधान पद के पांच पदों पर 11 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। प्रधान पद पर चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें