Move to Jagran APP

जैविक विधि से एक साथ 12 सब्जियां उगा रहे विजय

जैविक विधि से एक साथ 12 सब्जियां उगा रहे विजय

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Jun 2020 12:07 AM (IST)Updated: Mon, 01 Jun 2020 06:09 AM (IST)
जैविक विधि से एक साथ 12 सब्जियां उगा रहे विजय
जैविक विधि से एक साथ 12 सब्जियां उगा रहे विजय

बाराबंकी : इरादे बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं। कुछ ऐसा ही जज्बा सूरतगंज क्षेत्र के युवा किसान विजय कुमार वर्मा ने दिखाया है। जैविक विधि से खेती कर वे एक साथ 12 सब्जियों की अच्छी पैदावार कर रहे हैं। बिजली विभाग में ठेकेदारी छोड़ने के बाद किराए का खेत लेकर तरह-तरह की सब्जियों की खेती कर रहे हैं। खेती में इनका अधिक भरोसा जैविक खादों और जैविक दवाओं पर है जो कि फसलों को लाभ तो पहुंचाती है। इनका दुष्प्रभाव इसे प्रयोग में लाने वालों पर नहीं होता है।

loksabha election banner

सूरतगंज के करनपुर गांव के विजय कुमार वर्मा ने 12 प्रकार की सब्जियां जैविक खादों से तैयार की है। कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में उन्हें मंडी जाने का समय नहीं मिलता है। अब वे खेत से ही पांच रुपये अधिक दाम पर सब्जियां बेच रहे हैं। लौकी, टमाटर, कद्दू, खीरा, करेला, लोभिया, तोराई आदि 12 किस्मों के सब्जियों की खेती करते हैं। गर्मी में इनके लौकी, कद्दू और सर्दी में फूल गोभी, बैंगन की काफी मांग रहती है। विजय ने बताया कि जैविक खादों और दवाओं के प्रयोग से लागत बहुत कम आती है और फायदा अधिक होता है। तैयार देसी पॉली हाउस : दो वर्ष पहले जब सब्जी उत्पादन का विचार किया तो उन्होंने 12 सौ बांस-बल्लियों को लगा कर तार व रस्सी का जाल तैयार किया और उसे पॉली हाउस बना दिया।

जैविक खादों ने जगाया भरोसा : विजय बताते हैं कि शुरुआती दौर में समस्या आई। कुछ विशेषज्ञों के संपर्क में आने पर जैविक खेती की ओर रुझान हुआ। जिसमें खेतों की तैयारी के दौरान ही एक एकड़ में तीन ट्रॉली गोबर की देसी खाद तैयारी करते हैं। कम लागत में खेत हरे भरे हो गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.