Move to Jagran APP

मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोग घायल

बाराबंकी : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Jan 2018 11:58 PM (IST)Updated: Fri, 05 Jan 2018 11:58 PM (IST)
मार्ग दुर्घटनाओं  में दस लोग घायल
मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोग घायल

बाराबंकी : अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देवा में गैस सि¨लडर से भरे ट्रक से डीसीएम भिड़ गई, इसमें तीन लोग घायल हुए लेकिन एक बड़ा हादसा टल गया। यदि भिड़ंत तेज होती तो विस्फोट भी हो सकता था।

loksabha election banner

बरेठी : शुक्रवार की सुबह देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सरैंया पुल के पास डीसीएम और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में ट्रक चालक रामपुर सराय पांडेय थाना लोनी कटरा निवासी राम मिलन, निवासी भदनेवा मजरे संदुपुर कोतवाली फतेहपुर के डीसीएम चालक अंशू व क्लीनर शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें देवा पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा में भर्ती कराया गया।

रामसनेहीघाट : लखनऊ-फैजाबाद राजमार्ग पर एक कार पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना सुबह करीब दस बजे भगवानपुर मोड़ के निकट की है। घटना के समय उत्तराखंड में महाविद्यालय के शिक्षक थरौली बस्ती निवासी महेश त्रिपाठी अपनी पत्नी सीमा त्रिपाठी, पुत्र वेदांत त्रिपाठी 13 वर्ष, साली नीमा देवी व चालक रामप्रसाद शुक्ल के साथ अपनी कार से लखनऊ जा रहे थे। भगवानपुर मोड़ के पास रोड पार कर रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अचानक ब्रेक लगाने से कार एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अंदर बैठे सभी लोग लहूलुहान हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घायल एंबुलेंस के अभाव में घायल घंटों सीएचसी पर तड़पते रहे।

अलियाबाद : दरियाबाद थाना क्षेत्र के वीरापुर गांव के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव पोखरानी थाना महाराजगंज जनपद रायबरेली के प्रेम रावत क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट लेकर वीरापुरा की ओर जा रहा था। ईंट उतार कर जैसे ही गांव से बाहर निकला तभी ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.