चक्की की साफ्ट में फंसकर महिला की मौत
जागरण संवाददाता, बांदा : मप्र. पन्ना जनपद के थाना अजयगढ़ अंतर्गत चंदौरा निवासी शीलू देवी (25) प
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 11:17 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बांदा : मप्र. पन्ना जनपद के थाना अजयगढ़ अंतर्गत चंदौरा निवासी शीलू देवी (25) पत्नी देव ¨सह शनिवार सुबह हैंडपंप से पानी भरकर लौट थी । घर में लगी चक्की में ससुर सूरज गेहूं की पिसाई कर रहे थे। वह जैसे ही चक्की के पास से निकली तो उसकी साड़ी साफ्ट में फंस गई। ससुर ने देखा तो जल्दी से चक्की बंद की। इस बीच व घायल हो चुकी थी। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले गए। चचिया ससुर रघुराज ने जानकारी देते हुए बताया कि शीलू के एक साल की पुत्री ममता है। पति घर में रहकर खेतीबाड़ी का काम करता है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें