Move to Jagran APP

दूर होगी कमी, नियुक्त हुए 24 नए कर्मचारी

जागरण संवाददाता बांदा कलेक्ट्रेट में 131 कर्मचारियों के स्थान पर अभी तक महज 42 कर्मचारियो

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Mar 2019 10:25 PM (IST)Updated: Fri, 08 Mar 2019 10:25 PM (IST)
दूर होगी कमी, नियुक्त हुए 24 नए कर्मचारी
दूर होगी कमी, नियुक्त हुए 24 नए कर्मचारी

जागरण संवाददाता, बांदा : कलेक्ट्रेट में 131 कर्मचारियों के स्थान पर अभी तक महज 42 कर्मचारियों से काम चलाया जा रहा था। लेकिन अब 24 नए कर्मचारियों की नियुक्ति के बाद यह कमी दूर होगी। हालांकि अभी भी 65 कर्मचारियों के पद रिक्त हैं। शुक्रवार को परिचय मिलन समारोह में कर्मचारियों ने संघ की मजबूती की शपथ ली।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ भवन में अध्यक्ष सईद अहमद की मौजूदगी में परिचय मिलन समारोह हुआ। इस दौरान कर्मचारी चयन आयोग से चयनित होकर आए 24 कर्मचारियों से परिचय हुआ। पुराने कर्मचारियों ने उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद कर्मचारियों ने संघ की सदस्यता ली। सईद अहमद ने बताया कि डीएम ने नवनियुक्त कर्मचारियों के लिए ब्लाक, तहसील व कलेक्ट्रेट में एक माह प्रशिक्षण निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की संख्या में इजाफा होने से आम जन की परेशानियां कम होंगी। उनकी समस्याओं का समय से निस्तारण हो सकेगा। इस मौके पर महामंत्री के के वाजपेयी, मोहम्मद शाकिर अजीम, विनोद कुमरा, सोनिया चौहान, सैय्यद अशरफ अली, नवल किशोर, मंजू अग्रवाल, अनीसा बानो, बुशरा खानम, अरविद श्रीवास्तव, कैलाश प्रकाश, विजय श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.