फिजूलखर्ची से बचने के लिए मंदिर में रचाई शादी
संवाद सहयोगी पैलानी अधिमास (मलमास) के महीने में लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ग्रा
संवाद सहयोगी पैलानी : अधिमास (मलमास) के महीने में लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए ग्रामीण अब मंदिरों का सहारा ले रहे हैं। कस्बे के दीयाबानी मंदिर में सजातीय जोड़े ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाया।
पड़ोहरा गांव निवासी हरिया के पुत्र वीरपाल ने गांव निवासी राममिलन की बेटी रामश्री से रजामंदी के चलते वैवाहिक रस्में मंदिर में पूरी की। मंदिर के पुजारी कालिदास ने विधि-विधान से शादी कराई। मां मिठनियां, पिता राममिलन ने बताया कि महंगाई के चलते उन्होंने मंदिर से शादी करने का निर्णय लिया। आगे भी अपनी दो लड़कियों की शादी इसी तरह करने का विचार व्यक्त किया। बाबा सिधवा, सुनील सिंह पड़ोहरा, महादेव देवकली निषाद, लल्लू सिंह आदि ने इस फैसले की सराहना की है। वर व वधू पक्ष को आशीर्वाद दिया। दोनों पक्षों के सीमित लोगों ने मंदिर पहुंचकर वर वधू को आशीर्वाद दिया।