Move to Jagran APP

विवाहिता समेत तीन ने फांसी लगाकर की खुदकशी

जागरण टीम बांदा : जनपद में आत्महत्या करने की घटनाएं जोर पकड़े हैं। 24 घंटे के अंतरा

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 10:34 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 10:34 PM (IST)
विवाहिता समेत तीन ने फांसी लगाकर की खुदकशी
विवाहिता समेत तीन ने फांसी लगाकर की खुदकशी

जागरण टीम बांदा : जनपद में आत्महत्या करने की घटनाएं जोर पकड़े हैं। 24 घंटे के अंतराल में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में विवाहिता समेत तीन लोगों की फांसी लगने से मौत हो गई। विवाहिता व एक युवक के शव जहां घर के अंदर फंदे से लटके मिले वहीं दूसरे युवक का शव स्कूल में लगे पेड़ पर लटका मिला। घटना को लेकर सनसनी फैल गई। तीनों घटनाओं में परिजन वजह के बारे में अनभिज्ञता जाहिर कर रहे हैं। विवाहिता के मायके पक्ष ने पति के विरुद्ध हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। पुलिस ने घटनाओं की जांच कर रही है।

prime article banner

घटना एक - ¨तदवारी थाना क्षेत्र के विकास नगर निवासी सोनू शुक्ला (28) रविवार शाम परिजनों से बिना बताए घर से निकल गया था। रात में वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन करते रहे। बाद में सोमवार सुबह जब जब गांव के प्राइमरी स्कूल शिक्षिका पुष्पलता पहुंची तो उसका शव अशोक के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसके जानकारी देने पर ग्रामीणों व परिजनों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर शव किसी तरह नीचे उतरवाया। बड़े भाई अजय ने पुलिस को बताया कि उनकी गांव में किसी से रंजिश नहीं है। वह शराब पीने का लती था। घटना के दिन उसे खर्च के लिए एक बोरी गेहूं दिए गए थे। पिता के नाम 20 बीघा जमीन है जिसमें वह कृषि कार्य करता था। किसी तरह की दिक्कत परेशानी न होने से घटना की वजह पता नहीं चल सकी है। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना था कि मामला खुदकशी करने का सामने आया है। मामले की जांच की जा रही है।

घटना दो - बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौरीखानपुर निवासी पप्पू (35) ने रविवार शाम घर के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। भाई राजबहादुर ने पुलिस को बताया कि मां ¨बदी खेत गई थी। उसकी पत्नी गुड़िया रक्षा बंधन को लेकर मायके लाखीपुर जनपद फतेहपुर पहले से चली गई थी। इससे घर में ताला लगा था। वह छप्पर तोड़कर पहले घर के अंदर दाखिल हुआ है। बाद में उसने रस्सी से धन्नी में फांसी लगा ली है। दो पुत्र व पुत्री होने से वह तीन बीघा जमीन में किसानी करने के साथ पंजाब व फतेहपुर ईंट भट्ठे में मजदूरी करने जाता था। घटना की वजह की अभी जानकारी नहीं हो सकी है।

घटना तीन - पैलानी थाना क्षेत्र के डेरा निवासी मोनिका (22) पत्नी कुलदीप ¨सह का शव सोमवार तड़के घर के अंदर पति को नींद से जगने पर साड़ी के फंदे से छप्पर की धन्नी में लटका मिला। ससुर घसीटा ने पुलिस को बताया कि दोनों पति-पत्नी कमरे में सो रहे थे। बहू ने किस समय फांसी लगा ली। उसके पति को जानकारी नहीं हो सकी थी। घर में किसी तरह की दिक्कत परेशानी न होने से खुदकशी करने की वजह पता नहीं चल सकी है। चार वर्ष पहले शादी हुई थी उसके कोई संतान नहीं हैं। पुलिस को घटनास्थल से एक कथित सोसाइड नोट भी मिला है। जिसका आधा हिस्सा किसी ने पहले से फाड़ लिया था। नीचे लिखी दो लाइनों में अपनी मर्जी से खुदकशी करने का जिक्र किया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। थानाध्यक्ष पैलानी रवींद्र तिवारी का कहना था कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मायके पक्ष ने हत्या करने का लगाया आरोप

विवाहिता की मौत पर उसके मायके से भाई देवमूरत निवासी ग्राम गौहानी जिला कौशांबी ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन सोनिया ने वर्ष 2016 में नूरपुर निवासी एक युवक से लव मैरिज कर ली थी। जिसके बाद परिजनों ने उससे बात करना बंद कर दिया था। प्रेमी के विरुद्ध कौशांबी में मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसके बाद वह अपनी बहन मोनिका व जीजा कुलदीप से बात करती थी। आरोप लगाया कि कुछ माह पहले प्रेमी सोनिया को पीटने लगा था। जिसकी जानकारी होने पर जीजा कुलदीप उसे रावतपुर कानपुर ले गया था। वहां उसने किसी के यहां उसे बेंच दिया था। इससे वह सोनिया को बंधक बनाए रहे थे। घटना के दिन वह आरोपियों के चुंगल से छूटकर किसी तरह बहन मोनिका के पास पहुंच गई। उसने आपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इस पर बहन ने उसे बुआ के घर रुकने के लिए भेज दिया था। बाद में इसी बात को लेकर मोनिका व उसके पति के बीच रात में पहले कहासुनी हुई है। अपनी पोल खुलते देखकर उसने पीटकर हत्या करने के बाद शव फंदे पर लटका दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.