यूपी में जंगल राज लाना चाहती है ये योगी सरकार
जागरण संवाददाता बांदा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व बुंदेलखंड इंसाफ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट
जागरण संवाददाता, बांदा: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व बुंदेलखंड इंसाफ ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित अशोक लाट तिराहे पर गांधी जयंती बापू व शास्त्री को नमन किया। इस मौके पर हाथरस कांड को लेकर विरोध जताया। कहा कि यूपी में योगी सरकार जंगल राज लाना चाहती है। यहां कोई भी सुरक्षित नहीं है। मुख्यमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
जिला सचिव श्यामसुंदर राजपूत ने इस दौरान कहा कि प्रदेश में सत्य और अहिसा का पतन हो रहा है। पूरे प्रदेश भर में दलितों, महिलाओं एवं अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार हो रहा है। इसके खिलाफ अशोक लाट पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्रदेश में जंगल राज्य स्थापित करना चाहती है। उन्हें मुख्यमंत्री पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही हाथरस, भदोही, बलरामपुर में बेटियों के साथ हुई घटनाओं की जांच कि जाए। गुनाहगारों को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव डॉ.रामचंद्र सरस, अनूप कुमार पटेल, वकार अहमद, विद्यानंद शुक्ल आदि लोग शामिल रहे। उधर, बुंदेलखंड इंसाफ सेना'' राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस.नोमानी ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। कहा कि उत्तर प्रदेश में दरिदों के हौसले बुलंद है। प्रदेश की बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, इसलिए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए।