विधायक की कार्यशैली के खिलाफ बढ़ रहा आक्रोश
जागरण संवाददाता, बांदा : खनिज अधिकारी की पिटाई के मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कि
जागरण संवाददाता, बांदा : खनिज अधिकारी की पिटाई के मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। किसान संगठनों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन देकर विधायक पर समाज विरोधी गतिविधयों में लिप्त होने का आरोप लगाया। पिटाई मामले की जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
बुंदेलखंड किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि जिले के किसान ¨तदवारी विधायक की विवादित व किसान विरोधी कार्यशैली से आजिज हैं। उनके द्वारा आए दिन आपत्तिजनक कार्य किए जा रहे हैं। इससे जनता में भाजपा के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। कहा कि बिजली और ¨सचाई के साथ अन्य सुविधाएं दिलाने के बजाए क्षेत्रीय विधायक बालू खनन में विशेष रुचि ले रहे हैं। उधर, ¨हदुस्तान किसान यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने भी खनिज अधिकारी की पिटाई पर विधायक के खिलाफ आक्रोश जताया है। कहा कि अफसरों से रंगदारी वसूलना गलत है। विधायक अफसरों को ईमानदारी से कार्य नहीं करने दे रहे हैं। उन्हें किसान विरोधी विधायक करार दिया। कहा कि भाड़े के लोगों से विधायक प्रदर्शन कराकर खनिज अधिकारी पर दबाव बनाना चाहते हैं। ऐसे विधायक को सदस्यता से तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए। यदि प्रशासन पंगु बना रहा तो किसान संगठन आंदोलन को बाध्य होगा।