Move to Jagran APP

बादंा के ब्लाक में किसानों को समझाएंगे किसान अध्यादेश के फायदे

जागरण संवाददाता बांदा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Dec 2020 11:29 PM (IST)Updated: Sun, 20 Dec 2020 11:29 PM (IST)
बादंा के ब्लाक में किसानों को समझाएंगे किसान अध्यादेश के फायदे
बादंा के ब्लाक में किसानों को समझाएंगे किसान अध्यादेश के फायदे

जागरण संवाददाता, बांदा : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनायी जाएगी। भाजपा नेतृत्व ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक विकास खंड में किसान संवाद व सम्मेलन आयोजित करने के निर्देश दिए है।

loksabha election banner

शहर के पीलीकोठी स्थित भाजपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद ने कार्यसमिति की बैठक कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के बाद जिला संयोजक अखिलेशनाथ दीक्षित ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कहा कि सभी ब्लाकों में बड़ी स्क्रीन लगाकर भारी संख्या में किसानों की भागीदारी सुनिश्चित कर प्रधानमंत्री के उद्बोधन को सुनाना है। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर को दोपहर 12 बजे होगा। प्रदेश परिषद सदस्य बलराम सिंह कछवाह, अजय सिंह पटेल, बुंदेलखंड विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष अयोध्या प्रसाद सिंह पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, उत्तम सक्सेना, संजय सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ से किसानों की सूची बनाकर उन्हें 25 दिसंबर को ब्लाक तक लाना पदाधिकारियों व सदस्यों की जिम्मेदारी है। नरैनी विधायक राजकरण कबीर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह, धर्मेंद्र त्रिपाठी, बबेरू चेयरमैन विजयपाल सिंह, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन जिला कोषाध्यक्ष संतू गुप्ता ने किया।

--------------------

काले कानून के वापसी तक जारी रहेगा आंदोलन : सपा

जागरण संवाददाता, चित्रकूट : कृषि बिलों के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को मानिकपुर और कर्वी के विभिन्न गांवों में पद यात्रा निकाला। किसानों से संवाद किया। कानूनों को किसानों के हित न होने की बात कही।

जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा कि कृषि बिल किसानों को खोखला कर देंगे। सपा हमेशा किसानों के हित के लिए आवाज उठाती रहेगी। नए कृषि बिल वापसी तक आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल ने कहा कि बीजेपी सरकार में हर वर्ग परेशान है। सरकार केवल जनता को दिखाने का काम कर रही है। किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर आई सरकार में आज दोगुनी आय छोड़िए किसान अपनी आय भी नहीं बचा पा रहा हैं। धान क्रय केंद्रों में किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उपाध्यक्ष मो. गुलाब खां, जिला सचिव मदन त्रिपाठी, ब्लॉक अध्यक्ष श्याम बिहारी यादव, एजाज सिद्दीकी, कमलेश यादव, इंद्र भूषण यादव, राकेश यादव, अमरदीप पटेल, उमाकांत यादव, रजनीश जोशी रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.