स्टोव की टंकी फटने से युवक झुलसा, छप्पर जला
जागरण संवाददाता, बांदा : जोरदार धमाके साथ स्टोव की टंकी फटने से युवक गंभीर रूप से झुलस
जागरण संवाददाता, बांदा : जोरदार धमाके साथ स्टोव की टंकी फटने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। आग से मकान का छप्पर भी धूं-धूं कर जला। एक अन्य जगह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से राजमिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बबेरू कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोर्रम निवासी शिव औतार (21) पुत्र छुट्कू घर में अपने लिए स्टोव पर अंडा बना रहा था। अचानक स्टोव धमाके के साथ फट गया। हादसे में नजदीक बैठा युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन जब तक मौके पर पहुंचे तब तक आग ने छप्पर को पकड़ लिया। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह आग काबू की गई। झुलसे युवक को आनन-फानन परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एक अन्य आग से झुलसने की घटना महोबा जनपद के ग्राम सिचवाहा की है। वहां का राजमिस्त्री अयोध्या प्रसाद (35) रात में संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गया। परिजनों का कहना है कि वह अपने घर में छपाई कर रहा था। जलता चिराग ऊपर गिरने से आग लग गई थी। शोर सुनकर जब तक किसी तरह आग बुझाई तब तक वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे यहां के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।