Move to Jagran APP

सेवा भाव में जले गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

अजय कुमार लल्लू अजय कुमार लल्लूअजय कुमार लल्लूअजय कुमार लल्लूअजय कुमार लल्लूअजय कुमार लल्लूअजय कुमार लल्लूअजय कुमार लल्लूअजय कुमार लल्लू

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jun 2020 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 13 Jun 2020 06:04 AM (IST)
सेवा भाव में जले गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष
सेवा भाव में जले गए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, बांदा : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ.अनूप पटेल ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सिर्फ सेवा भाव में ही जेल गए। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। उन्होंने बुंदेलखंड में सेवा भाव के नाम पर भाजपा पर खाद्यान्न, मास्क, सैनिटाइजर वितरण में धन की उगाही का आरोप लगाया।

loksabha election banner

शुक्रवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नरैनी से भाजपा विधायक के गुर्गे राशन वितरण करने के नाम पर अतर्रा के क्षेत्रीय विपणन अधिकारी को 100-100 क्विटल गेंहू-चावल देने के लिये धमका रहे हैं। प्रकाशित खबरों के अनुसार यह वाकया जिलाधिकारी के संज्ञान में है। कहा कि सेवा भाव का असली काम कांग्रेस ने किया। इसलिए भाजपा ने घबड़ाकर उनके प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को जेल में डाल दिया। 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाले में प्रदेश सरकार ने जान बूझकर पेंच फंसाया। बुंदेलखंड जल-संकट से जूझ रहा है। महिलाओं को 5 किमी दूर से पीने का पानी लाना पड़ रहा है। शासन-प्रशासन मौन है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन में प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। जंगलराज कायम है। हिसा, बलात्कार और मारपीट की घटनायें चरम पर हैं।

प्रेस-वार्ता में शहर कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव ने पार्टी की ओर से चलाये जा रहे सेवा कार्यो का विवरण दिया। इस दौरान पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री प्रद्युम्न लालू दुबे, पूर्व नगर पालिका चेयरमैन संजय गुप्ता, वरिष्ठ नेत्री पवन देवी कोरी, अशोकवीर चौहान आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.