'सपा-बसपा सरकारों ने निगम को बनाया कर्जदार'
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : अति पिछड़ों को वित्त पोषित करने वाली संस्था पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम क
जागरण संवाददाता, चित्रकूट : अति पिछड़ों को वित्त पोषित करने वाली संस्था पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम कंगाली के दौर में है। बसपा व सपा शासनकाल में उस पर 77 करोड़ रुपये का कर्ज लाद दिया गया। रुपये बांटने के बाद वसूली न किए जाने से अब राष्ट्रीय मदद नहीं मिल रही है। इससे निगम की सभी योजनाएं ठप हैं। दोबारा मजबूती देने के लिए कार्य योजना तैयार की है। ये बातें निगम के अध्यक्ष बाबूराम निषाद ने कहीं। वह विश्व योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लोक निर्माण विभाग निरीक्षण गृह में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि सपा और बसपा ने पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम की लुटिया डुबो दी है। 2012-13 से निगम की सभी योजनाएं ठप पड़ी हैं क्योंकि राष्ट्रीय वित्त विकास निगम से लिये गए 77 करोड़ की ऋण अदायगी नहीं की गई है। निगम की कमान दो माह पहले मिली है। अब संस्था को उबारने की पहल शुरू की गई है। सपा-बसपा शासनकाल में बांटे गए ऋण की वसूली जारी है। सीएम से 61 करोड़ की मांग की गई है ताकि राष्ट्रीय कर्ज को चुकाया जा सके। कहा कि एक जिला-एक उत्पाद योजना को निगम के माध्यम से चालू करने के लिए सरकार को पत्र लिखा है। पिछड़ा वर्ग को वित्त पोषित करने वाली बंद योजनाएं फिर शुरू की जाएंगी। चित्रकूट में लकड़ी के खिलौनों को एक जिला एक उत्पाद योजना में शामिल किया गया है लेकिन पत्थर मूर्तिकारों के लिए भी निगम काम करेगा। अगली बैठक में उन पर चर्चा की जाएगी ताकि ज्यादा लोगों को रोजगार देकर पलायन रोका जा सके। भाजपा जिलाध्यक्ष व सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, सांसद प्रतिनिधि सुशील द्विवेदी, आनंद शुक्ला, लवकुश चतुर्वेदी, दिनेश तिवारी, जयविजय ¨सह, राजेश जायसवाल, रघुनाथ जायसवाल, चंद्र प्रकाश खरे, राघवेंद्र ¨सह, विकास मिश्रा, तीरथ तिवारी, प्रकाश मिश्रा, भागवत त्रिपाठी मौजूद रहे।