विदेशी सैलानी बोले का¨लजर फोर्ट इज वेस्ट
संवाद सहयोगी, नरैनी : प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ट्रेवल
संवाद सहयोगी, नरैनी : प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ट्रेवल मार्ट विशेष आयोजन कर रहा है। इस दौरान कई देश के प्रतिष्ठित टूअर ऑपरेटर गुरुवार को शाम एतिहासिक व पौराणिक का¨लजर दुर्ग देखने पहुंचे। विदेशी सैलानियों ने यहां का वातावरण व खूबसूरती देखने के बाद कहा- का¨लजर फोर्ट इज वेस्ट।
जनपद के एतिहासिक का¨लजर दुर्ग में गुरुवार को थाईलेंड, रूस ,भूटान, ब्रिटेन, हालैंड, जर्मनी आदि देशों से आए प्रतिष्ठित टूअर ऑपरेटरो ने यहां के वातावरण व कलाकृतियों की जमकर तारीफ की। धार्मिक स्थल व संग्रहालय में रखी प्राचीन काल की मूर्तियों का अवलोकन किया। यहां की सैकड़ों सीढि़यां चढ़करभगवान नीलकंठेश्वर के दर्शन किए। इनके साथ टूरिज्म चित्रकूट मंडल ऑफिसर शक्ति ¨सह व राजकुमार मौर्य भी रहे। इन्होंने विदेशी सैलानियों को यहां के इतिहास और महत्व के बारे में जानकारी दी। पर्यटकों ने कहा कि वे यहां आते रहेंगे। टुअर ऑपरेटर की अगुवाई उप जिलाधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने की। इस दौरान का¨लजर किला के अवर संरक्षक सहायक सचिन कौशिक, तहसीलदार राजीव खरे,लेखपाल भानुप्रताप व थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ मौजूद रहे।