मार्ग हादसों में पांच किशोरों समेत 6 घायल
जागरण संवाददाता, बांदा : मार्ग हादसे में महिला समेत 6 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ि
जागरण संवाददाता, बांदा : मार्ग हादसे में महिला समेत 6 घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।घायलों में महिला की हालत गंभीर बताई गई है।
कोतवाली नगर के मुहल्ला सर्वोदय निवासी रीना 28 पत्नी विष्णु शनिवार की दोपहर अपनी मां के अंतिम संस्कार में चिल्ला जा रही थी। पति विष्णु बाइक चला रहा था। रास्ते में वह ब्रेकर में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। पति ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने महिला की हालत गंभीर बताई है। एक अन्य घटना में कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव मवई निवासी किशुन 15 पुत्र वीरेंद्र अपने गांव के जगबीर 17, विकास 13, शंकर 14 व शहर के इंदिरा नगर निवासी अंशू 15 के साथ बाइक में कृषि विश्वविद्यालय की ओर जा रहे थे। बाइक अंशू चला रहा था। हादसे के समय सभी लोग एक ही वाहन में सवार थे। किशन को अधिक चोटे आने पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।