Move to Jagran APP

आखिरकार प्रेमी से हो गई 'रिवॉल्वर रानी' की शादी

15 मई को अशोक की शादी की जानकारी मिलते ही वर्षा असलहाधारियों के साथ उसकी शादी में पहुंची और अशोक को मंडप से किडनैप कर ले गई।

By amal chowdhuryEdited By: Published: Mon, 10 Jul 2017 08:47 AM (IST)Updated: Mon, 10 Jul 2017 11:12 AM (IST)
आखिरकार प्रेमी से हो गई 'रिवॉल्वर रानी' की शादी
आखिरकार प्रेमी से हो गई 'रिवॉल्वर रानी' की शादी

बांदा (जेएनएन)। हमीरपुर की वर्षा गुप्ता कुछ महीने पहले अपने प्रेमी को कथित रूप से उठा ले जाने के लिए मशहूर हो गई थीं। लेकिन कई महीनों की मशक्कत और पुलिस केस के बाद आखिरकार दोनों ने शादी कर ली। दोनों ने हमीरपुर के एक मंदिर में जाकर शादी रचाई।

loksabha election banner

बता दें कि 15 मई को वर्षा गुप्ता ने आरोप लगाया था कि अशोक उसे धोखा देकर किसी और लड़की के साथ शादी कर रहा था। जिस पर वर्षा ने अशोक को शादी के मंडप से अगवा कर अपने साथ ले गई थी।

ये था पूरा मामला: बीते 15 मई को बांदा के मोहनपुरवा निवासी अशोक यादव अपनी प्रेमिका वर्षा गुप्ता को कथित रूप से धोखा देकर हमीरपुर के रामसजीवन की बेटी से शादी करने जा रहा थे। अशोक यादव की शादी की जानकारी मिलते ही वर्षा गुप्ता असलहाधारियों के साथ उसकी शादी में पहुंच गई और अशोक को मंडप से किडनैप कर के ले गई।

फिल्मी स्टाइल में घटना को दिया अंजाम: विवाह स्थल पर घटनाक्रम इतनी तेजी से बदला कि कोई कुछ समझ ही नहीं पाया। फिल्मी स्टाइल में हुई इस घटना के बाद पुलिस को सक्रिय हुई और दो दिन बाद वर्षा को ढूंढ निकाला।

यह भी पढ़ें: मेरठ में पार्षद समेत दो को भरे बाजार में गोलियों से भूना

अशोक पर लगाया था आरोप: उस वक्त वर्षा का आरोप था कि अशोक ने उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था। इसी बीच उसकी शादी हमीरपुर में तय हो गई तो उसने बांदा आना और मुझसे से बातचीत करना बंद कर दिया। वर्षा ने उससे कई बार संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन अशोक नहीं मिलता था। 15 मई को जब वर्षा को यह पता चला कि अशोक हमीरपुर में शादी कर रहा है तो उसने रिवाल्वर रानी का रूप धारण कर उसे भरी बारात अगवा कर लिया।

यह भी पढ़ें: विंढमफाल में लापता हो गए सैलानी, एक को बचाया गया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.