Move to Jagran APP

जिले के हर छोटे-बड़े मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं जनपद में भी कारसेवकों विहिप बजरंग दल और भाजपाइयों ने भी उत्साह और अनुष्ठान शुरू कर दिया है। जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में हर छोटे-बड़े गांव में स्थित मंदिरों में आज से अखंड कीर्तन व पाठ और यज्ञ अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। बुधवार को रामलला मंदिर के लिए भूमि पूजन के समय यहां यज्ञाचार्य मंत्रोच्चार के साथ आहतियां डलवाएंगे। भोजन और भंडारे में प्रसाद का वितरण होगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 04 Aug 2020 10:36 PM (IST)Updated: Tue, 04 Aug 2020 10:36 PM (IST)
जिले के हर छोटे-बड़े मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान
जिले के हर छोटे-बड़े मंदिरों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान

जागरण संवाददाता, बांदा : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं जनपद में भी कारसेवकों, विहिप, बजरंग दल और भाजपाइयों ने भी उत्साह और अनुष्ठान शुरू कर दिया है। जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों में हर छोटे-बड़े गांव में स्थित मंदिरों में आज से अखंड कीर्तन व पाठ और यज्ञ अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। बुधवार को रामलला मंदिर के लिए भूमि पूजन के समय यहां यज्ञाचार्य मंत्रोच्चार के साथ आहुतियां डलवाएंगे। भोजन और भंडारे में प्रसाद का वितरण होगा।

loksabha election banner

रामलला का भव्य मंदिर बनाने के लिए भूमि पूजन की पूर्व संध्या पर धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सभी विधानसभा क्षेत्रों में विधायकों ने यज्ञ और जाप आदि अनुष्ठान की जिम्मेदारी संभाल रखी है। सदर विधानसभा क्षेत्र में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने छिबांव, मकरी, महुआ, सौंता, कुरौली, जखनी आदि गांवों में भ्रमण कर खुद अनुष्ठान की तैयारियां देखी। उन्होंने बताया कि यहां सभी गांवों में बुधवार को दीपोत्सव होगा। हर गांव में 20-20 हजार दीपक जलाए जाएंगे। नरैनी विधायक राजकरन कबीर अपने क्षेत्र के गांवों में अनुष्ठान करा रहे हैं। भाजपा मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि दीपोत्सव और अन्य कार्यक्रमों के लिए कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। तिदवारी विधानसभा में वह इन आयोजनों की कमान खुद संभाल रहे हैं। बबेरू विधानसभा में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा और जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद की देखरेख में गांव-गांव दीपोत्सव मनेगा। अखंड रामायण पाठ में युवाओं की टोलियां लगी हैं। अयोध्या में भूमि पूजन के बाद यहां भी भंडारा होंगे। कार्यकर्ताओं को बूथवार दीपोत्सव मनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

------------

गांव-गांव मनेगी दिवाली

बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह और जोश है। सभी कार्यकर्ता गांव और शहर में पटाखे फोड़ने के साथ दिवाली जैसा नजारा पेश करेंगे। नवाब टैंक में 11 हजार दीये जलाकर खुशियां मनाई जाएंगी। जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने बताया कि इसकी सारी तैयारियां हो रही हैं। राममंदिर निर्माण का सपना आज पूरा हो रहा है। इससे बढ़कर खुशी क्या हो सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.